बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की रील और रीयल लाइफ दोनों ही जोड़ी बहुत प्यारी लगती है| रणवीर और दीपिका 'राम-लीला' के समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन कभी किसी ने अपने रिलेशनशिप को नहीं कबूला| अब न्यूज़ आ रही हैं कि दोनों के रिलेशन में मनमुटाव आ गया है| 'बाजीराव-मस्तानी' के बाद दोनों अपने काम में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने रिश्ते में आई कड़वाहट को खत्म भी नहीं कर पा रहे हैं| यह पहली बार नहीं है जब दीपिका और रणवीर के रिश्ते में प्रोब्लेम्स आई है|