इस साल करवाचौथ पर मेहंदी लगाने से पहले आप ये टिप्स जान लें फिर पिया का नाम लिखी मेहंदी का रंग गहरा रचेगा। कई महिलाएं करवाचौथ से एक दिन पहले मेहंदी लगवाती हैं या फिर उसी दिन सुबह मेहंदी लगाती हैं लेकिन क्या आप जानती हैं कि मेहंदी कब लगानी चाहिए। क्योकि मेहंदी कब लगायी जाए, मेहंदी लगाने से पहले आपको क्या करना है, मेहंदी लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें और जब मेहंदी सूख जाए तो उसके बाद क्या करना है ये सब अगर आपको पता होगा तो पिया के नाम की मेहंदी का रंग इस साल आपके हाथ और पांव पर जरुर गहरा रचेगा।


मेहंदी लगाने से पहले ध्यान रखें ये बात 

मेहंदी लगाने के लिए आप यूं ही ना चली जाए। अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी का रंग गहरा रचे तो आप मेहंदी लगाने से एक दिन पहले हो सके तो मैनिक्योर करवा लें नहीं तो हाथ और अगर पांव पर भी मेहंदी लगवा रही हैं तो उसे साबुन से अच्छे से धोकर सुखा लें। 

मेहंगी लगाने से पहले हाथ में किसी तरह की क्रीम ना लगाकर जाएं।

मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों में नीलगिरी का तेल जरुर लगा लें इससे हाथों में अच्छी खूशबू आती है और मेहंदी का रंग भी अच्छा आता है।

karwa chauth mehndid design

मेहंदी लगाते समय ध्यान रखें ये जरुरी बातें

मेहंदी लगवाने से पहले ही आप डिजाइन फाइनल कर लें। ऐसे करने से आपको लगवाते समय कन्फ्यूज़न नहीं होगी। 

मेहंदी उसी जगह पर बैठकर लगवाएं जहां पर पूरी रोशनी आ रही है लेकिन ध्यान रखें कि धूप में बैठकर मेहंदी ना लगवाएं नहीं तो मेहंदी का रंग नहीं चढ़ेगा मेहंदी को सुखाने के लिए पंखा या कोई और उपाय भी इस्तेमाल ना करें इसे नेचूरली सूखने दें। 

tips to darken karwa chauth mehndi color

मेहंदी लगाने का सही समय क्या है? 

अगर आप करवाचौथ की मेहंदी लगवाने जा रही हैं तो उससे पहले एक बात जरुर ध्यान रखें कि आप किस समय मेहंदी लगवा रही हैं। कुछ महिलाएं रात को सोने से पहले मेहंदी लगवाती हैं ताकि खाना बनाकर परिवार को खिलाकर जब वो फ्री हो जाए तो मेहंदी लगवाए लेकिन ऐसा करना सही नहीं है इतना ही नहीं जो महिलाएं करवा चौथ के दिन ही मेहंदी लगाती है उनकी मेहंदी का रंग भी गहरा नहीं रचता।

ऐसे में आपको ये जरुर पता होना चाहिए कि मेहंदी कब लगवानी चाहिए जिससे मेहंदी का रंग गहरा रचे और करवाचौथ के दिन आपकी मेहंदी की सब तारीफें करें। तो आपको हम बता दें कि मेहंदी करवाचौथ से 2 दिन पहले लगवानी चाहिए क्योंकि मेहंदी का रंग पूरी तरह से 2 दिन बाद ही रचता है। मेहंदी अपना पूरा रंग छोड़ने में समय लेती है इसलिए आपको जब किसी पार्टी या फंक्शन पर मेहंदी लगाकर जाना हो आप उसे 2 दिन पहले ही लगवाएं इससे आपकी मेहंदी का रंग गहरा ही आएगा। 

tips to darken karwa chauth mehndi color hands

मेहंदी लगाने के बाद ध्यान रखें ये बात

मेहंदी लगाने के बाद भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है क्योंकि मेहंदी रंग बाद में आता है और आप बाद में जो भी उपाय करती हैं उसका असर आपकी मेहंदी के रंग पर जरुर पड़ता है।

मेहंदी जब सूखनी शुरु हो जाए तो आप नींबू और शक्कर का घोल बनाकर उसे कॉटन से हल्के-हल्के हाथों से मेहंदी पर लगाएं। इससे मेहंदी ज्यादा देर तक चिपकी रहेगी। 

लौंग का सेक- मेहंदी जब सूख जाए तो तवे पर 4-5 लौंग लगाकर आप उस धुएं का सेक हाथों को दें इससे मेहंदी का रंग गहरा आता है। 

विक्स लगाए- रात को सोने से पहले हाथों में विक्स लगाकर सोएं इससे हाथों में गर्माहट जाएगी जिससे मेहंदी का रंग और भी गहरा रचेगा।

पानी से दूर रखें- मेहंदी लगाने के बाद हो सके तो हाथों को कम से कम 10-12 घंटे के लिए पानी से दूर रखें इससे मेहंदी का रंग अच्छा रचता है।

अगर गलती से मेहंदी वाले हाथ पानी में चले जाएं- हाथों को पोंछने के लिए आप उन्हे एक साथ रगड़े नहीं। हाथों को नेचूरली सूखने दें और हो सके तो हाथों पर पेट्रोलियम जैली लगा लें इससे हाथ ज्यादा सुरक्षित रहेंगे।  


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: