जायफल एक खुशबूदार मसाले के साथ कई सौन्दर्य गुणों से युक्त भी है। जायफल में पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, जिंक, कॉपर, मैग्नीशियमके साथ विटामिन्स भी पाए जाते हैं। खाने के अलावा इसका इस्तेमाल प्राचीन काल से सुंदरता को निखारने में भी होता रहा है। इसी कारण से जायफल के तेल का प्रयोग कई प्रकार के सौन्दर्य प्रसाधनों में भी किया जाता है।


सोने से पहले, जायफल का पाउडर और शहद बराबर मात्रा में लें इसमें कुछ बूँद नींबू के रस की मिलाएं और इसे चेहरे पर लगा लें। सुबह चेहरे को सादे पानी से धोएं। ये भी दाग और मुहासे हटाने में सहायक है।


जायफल में नीम्बू या संतरे के छिल्के का पाउडर बराबर मात्रा में लेकर पानी की मदद से मिलाकर पेस्ट बना लें| इसे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद सादे पानी से चेहरा धो दें।


बेदाग त्वचा के लिए एक चम्मच शहद में आधा चम्मच जायफल का पॉउडर मिला कर चेहरे पर 20 मिनट लगाएं और हलके गुनगुने पानी से साफ़ कर दें।


प्रतिदिन जायफल के पाउडर को पानी की मदद से मिलाकर पतला पेस्ट बना लें| इसे चेहरे पर लगाएं व 15-20 मिनट बाद चेहरा सादे पानी से धो दें। यह पैक त्वचा की झुर्रियां हटाने में सहायक है।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: