नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को दो बार विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाने की कवायद में जुटे हुए हैं। आज माही अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ फिनीशर्स में से एक धोनी के लिए ये विश्व कप वैसा घटित नहीं हो रहा है, जैसा उन्होंने सोचा होगा। क्रिकेट पंडितों की मानें, तो माही अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे हैं और अगर ये सच है, तो वो यही चाहेंगे कि अपने शानदार करियर का अंत उसी अंदाज में करें, जैसी उन्होंने शुरुआत की थी।

Image result for ms dhoni birthday


माही की कप्तानी में टीम इंडिया आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीत चुकी है। अगर धोनी के शुरुआती करियर की बात करें, तो वो शुरू से ही किस्मत के धनी रहे हैं। 2007 में टीम की कप्तानी संभालने से लेकर अब तक धोनी के करियर में सात नंबर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खुद धोनी भी अपने लिए सात नंबर को बहुत लक्की मानते हैं। आइए जानते हैं कि उनके और सात नंबर के बीच क्या कनेक्शन है।

Related image


ये हैं धोनी और नंबर 7 से जुड़े सात कनेक्शन

1. धोनी का जन्मदिन सातवें महीने की 7 तारीख को आता है। धोनी का जन्म 7 जुलाई,1981 को हुआ था और शायद यही कारण है कि उनके करियर के साथ नंबर सात जुड़ गया।

2. दुनिया जानती है कि माही अपने लिए सात नंबर को कितना लकी मानते हैं और शायद इसीलिए उनकी टीम इंडिया और आईपीएल की जर्सी का नंबर भी सात ही है।

3. क्रिकेट के मैदान पर अनहोनी को होनी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी का सात से नाता कुछ ऐसे जुड़ा है कि आप भी हैरान हो जाएंगे। धोनी के करियर से जुड़ा एक दिलचस्प आंकड़ा है कि उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ (183) खेली थी, उसमें उन्होंने 10 छक्के लगाए थे और ऐसा करने वाले वो दुनिया के सातवें बल्लेबाज थे।

4. धोनी ने जब वनडे क्रिकेट में 7 हजार रन पूरे किए, तो वो ऐसा करने वाले भारत के सातवें बल्लेबाज बने।

5. माही को नंबर सात से इतना प्यार है कि उन्होंने 2013 के दौरान '7 By एमएस धोनी'  के नाम से परफ्युम भी लॉन्च किया था, जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया।

6. क्रिकेट की दुनिया के जेम्स बॉन्ड धोनी ने भारत को टी-20 विश्व कप में भी 2007 के दौरान जीत दिलाई थी। उस समय किसी ने भी नहीं सोचा था कि टीम इंडिया विश्व कप जीत पाएगी, लेकिन माही ने अनहोनी को होनी कर दिखाया।

7. धोनी की अगुवाई में जब चेन्न्ई सुपर किंग्स ने तीसरे सीजन में अपना पहला खिताब जीता, तो उस समय भी तारीख 7 अप्रैल थी।





మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: