शादी हर लड़की के लिए एक खूबसूरत सपने की तरह होता है। लेकिन शादी करना तो आसान है ,लेकिन शादी निभाना या शादी से जुड़े धर्म निभाना बेहद मुश्किल होते हैं। शादी के बाद हर लड़की को ससुराल में रहने के बाद कुछ बातों का पछतावा तो जरूर होता है। भले ही आपकी शादी अपनी पंसद से हुई हो लेकिन जब एक ही छत के नीचे सबके साथ रहना पड़े तब चीजें समझ आती हैं। इस स्थिति में लड़कियों को अपने घर यानि मायके के ऐशोआराम की याद आती है और वह मन ही मन कई बार शादी को लेकर पछतावा भी करती हैंं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे वह बातें जिनका शादी के बाद हर लड़की को पछतावा होता है। 



आजादी
हर इसांन को आजादी बेहद प्यारी होती है। लेकिन शादी के बाद कहीं न कहीं लड़कियों की आजादी कम हो जाती है। लड़कियां जिस तरह से अपने माइका यानि घर में रहती हैं, वैसा रहन-सहन उन्हें ससुराल में नहीं मिल पाता है। उन्हें हर छोटी-बड़ी बात के लिए अपने पति या ससुराल वालो से पूछना पड़ता है , जबकि माइके में वह अपनी इच्छानुसार चीजें करती है। बार-बार पूछने के कारण कई बार बात लड़ाई तक पहुंच जाती है। इस स्थिति में लड़कियां हमेशा यही बात सोचती हैं कि अगर उन्होनें शादी न की होती तो ही अच्छा था। 



करियर
शादी के बाद अक्सर कई बार करियर बनाने में कई दिक्कते आती हैं। क्योंकि शादी के पहले लड़की जहां चाहें , जब चाहे काम कर सकती है। लेकिन शादी के ससुराल वाले या तो जॉब नही करने देते हैं या फिर कोई शर्त रख देते हैं। ऐसे में करियर पर फोकस कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। 



कामकाज
जो लड़कियां थोड़ी आलसी या कामचोर होती हैं , उन्हें ससुराल में जाकर कामकाज के मामले में काफी मुश्किलें आती हैं। क्योंकि ससुराल में जाकर उन्हें पूरा घर संभाला होता है , और अगर परिवार बड़ा हो तो काम और भी ज्यादा हो जाता है। अपने घर यानि मायके में भले ही लड़कियां काम के लिए झट से मना कर देती हैं ,लेकिन ससुराल में काम के लिए मना कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में लड़कियों को यह महसूस होता है कि काश उन्होनें शादी नहीं की होती तो अच्छा होता। 


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: