हर किसी की कुछ न कुछ ऐसी आदत होती है जिससे हम चिढ़ते हैं। बात अगर लड़कों की हो तो उनकी ऐसी कई आदतें होती हैं जो लड़कियों को कतई पसंद नहीं आती। लड़कियां इन आदतों से बेहद चिढ़ती हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि लड़कियां ही लड़कों की आदतों से चिढ़ती हैं, अक्सर लड़कियों की भी कई आदतें ऐसी होती हैं जो लड़कों को पसंद नहीं आती। अगर कोई लड़की किसी लड़के के साथ रिलेशनशिप में है तो कई बार इन आदतों को लेकर वो खुलकर बोलती भी है, लेकिन कई बार चुप रहकर मन ही मन इन आदतों को लेकर बेहद गुस्सा रहती हैं। आइए जानते हैं लड़कों की वो आदतें जिनसे लड़कियां चिढ़ती हैं...

 

लड़कियों को बहुत बुरा लगता है जब उनके पार्टनर किसी गरीब या दूसरे इंसान से बेवजह बदतमीजी से या उखड़ कर बात करते हैं।

 

 


डेट पर गए हैं और गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक बातें करने के बजाए फोन में बिजी है तो सोच लीजिए उस लड़की का पारा कितना चढ़ा होगा। चाहे ऑफिस का काम हो या कोई दोस्त का मेसेज, लड़कियां चाहती हैं कि लड़के उन्हीं पर पूरा ध्यान देँ।

 


लड़कियां अक्सर हर चीज पहले से प्लान करके चलती हैं। ऐसे में लड़कों का अचानक कोई फैसला ले लेने या प्लान बना लेने की आदत लड़कियों को बहुत गुस्सा दिलाती है।

 


लड़कों की कहीं भी कूड़ा फेंक देने और चीजों को इस्तेमाल कर वहीं छो़ड़ देने की आदत लडकियों को बहुत बुरी लगती है


टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद लड़कों की आदत होती है टॉयलीट सीट खुली छोड़ देने की। भले ही यह छोटी- सी बात हो लेकिन बार बार बताने के बाद भी जब लड़के ऐसा करते हैं तो लड़कियों को गुस्सा आ ही जाता है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: