हम सभी के साथ अक्सर ऐसा होता है कि जहां हम काम कर रहे होते हैं, वहीं हमे किसी से प्यार हो जाता है। यह बात कतई गलत नहीं है ,प्यार कहीं भी और कभी भी हो सकता है।लेकिन कई बार यह आपके लिए काफी नुकसानदायक साबित होता है।जैसे एक सिक्के के दो पहलू होते हैं वैसे ही ऑफिस अफेयर के फायदे और नुकसान दोनों हैं। कई बार ऑफिस अफेयर आपके जी का जंजाल बन जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि ऑफिस अफेयर से आपको क्या नुकसान हो सकते हैं। 



ऑफिस में बनते हैं चर्चा का विषय 
अगर आप अपने ऑफिस में किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं। ऐसी स्थिति में आप चर्चा का विषय बने रहते हैं। दूसरे शब्दों में कहे तो हर किसी की ज़ुबान पर सिर्फ आपके ही रिश्ते की बात चल रही होती है। जब तक आप रिश्ते में हैं तब तक तो यह बात आपको बुरी नहीं लगेगी। लेकिन जिस दिन आपका ब्रेकअप हो जाएगा, तब यह बातें आपको काफी चोट पहुंचा सकती हैं। 



रोक-टोक बढ़ जाना
जब आपका अफेयर आपके ही ऑफिस में किसी से होता है। ऐसे में हर किसी की नज़र आप दोनों पर ही बनी रहती है। जिसके कारण आप दोनों पर  रोक-टोक बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में कई बार आप खुद को बदलने की भी सोच लेते हैं। 



पर्सनल लाइफ काम पर हावी 
ऑफिस अफेयर की वजह से आपके काम पर भी बेहद असर पड़ता है। अगर आप दोनों के बीच लड़ाई हो जाए तो आपका मन काम में नहीं लगेगा। ऐसे में ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस भी घटती चली जाएगी। 



असुरक्षा की भावना 
एक रिश्ते में रहते वक्त असुरक्षा की भावना होना जाय़ज है। ऐसे में जब आप अपने ऑफिस में किसी से ज्यादा हंस-बोल कर बातें करते हैं तो इससे आपके पार्टनर को असुरक्षा की भावना हो सकती है। इसकी वजह से ऑफिस में आपका दायरा सिमट भी सकता है। 


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: