फिल्म 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' जो की क्रिकेटर एमएस धोनी के जीवन पर बनी फिल्म है उस फिल्म धोनी की पत्नी साक्षी का अभिनय अदा करने वाली अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें इस करैक्टर के लिए स्क्रीन टेस्ट से झुजना पड़ा था। डायरेक्टर नीरज पांडे की इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य रोल में हैं, जबकि कियारा ने उनकी पत्नी साक्षी का करैक्टर अदा किया है। वहीं दिशा पाटनी ने धोनी की गर्लफ्रेंड का रोल निभाया है।
Inline image
कियारा के अनुसार, "डायरेक्टर नीरज पांडे ने मुझे दोनों रोल, साक्षी और धोनी की गर्लफ्रेंड के लिए स्क्रीन टेस्ट देने को कहा था। मैंने सुशांत के साथ इन दोनों ही रोल्स के लिए कुछ सीन किए। हालांकि नीरज को लगा कि मैं साक्षी के रोल के लिए ज्यादा फिट हूं और इस तरह मैं इस किरदार के लिए फाइनल हुई"। फिल्म अभिनेता अशोक कुमार को हर कोई जानता है। ऐसे में कियारा को जल्दी से जानने के लिए सबसे अच्छी बात उनका अशोक कुमार की पड़पोती होना है। 
Inline image
वो अशोक कुमार की पड़पोती होने के साथ सईद जाफरी की भतीजी भी हैं। कियारा ने सलमान से सम्बंधित रहस्य उजागर करते हुए बताया था कि सलमान बहुत पहले मॉडल शाहीन जाफरी को डेट करते थे। हो सकता है यह उनका सबसे पहला रिलेशनशिप था। शाहीन असल में कियारा की मौसी हैं। कियारा ने फिल्म 'फगली' से बॉलीवुड में अपना करियर आरम्भ किया।
Inline image
एक्टिंग सीखने के लिए उन्होंने अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल से शॉर्ट कोर्स किया है। इन सब के साथ सलमान खान भी उनके परिवार के काफी नजदीक है। खबरों की मानें तो सलमान ने उनका बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने के लिए मार्गदर्शन भी किया है।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: