मुंबई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर खुलेआम अपने प्यार का इजहार एक-दूसरे से कर चुके हैं। कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन इस बीच आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। आलिया की इस तस्वीर पर फैंस कमेंट कर रहे हैं कि रणबीर कपूर की दुल्हनियां।


आलिया ने फैशन डिजाइनर हाउस 'मोहे' के लिए एक एड किया है और इसमें ही वो ब्राइड के लुक में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Image result for alia bhatt


लाल रंग के लंहगे में आलिया की ये तस्वीरें बेहद ही खूबसूरत है। अपने लुक को आलिया ने हल्के मेकअप और एमरेल्ड की एक नेकलेस के साथ कम्प्लीट किया है। तस्वीर के कैप्शन में आलिया ने लिखा है, "दुल्हन वाली फीलिंग।"


आलिया की इन तस्वीरों को देखकर उनके प्रशंसकों ने इसकी खूब सराहना की। एक यूजर ने लिखा, "रणबीर दुल्हन ले जाएंगे।"

Related image


बीते दिनों आलिया भट्ट का नाम विवादों में आ गया था। दरअसल उनका गाना प्राडा रिलीज होने के बाद एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने उनपर गाना चोरी करने का आरोप लगाया था।






మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: