प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हालीवुड तक, पावरफुल एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी जिदंगी को खुले दिल से जीने में यकीन रखती हैं। प्रियंका चोपड़ा की केमिस्ट्री उनके पति निक संग देखते ही बनती है। दोनों की एक दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।


निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा की विश-लिस्ट में दो नई चीजें जुड़ गई हैं। अपने नए इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि वो मां बनना चाहती हैं। इसके अलावा प्रियंका ने ये भी बताया कि वो लॉस एंजेलिस में अपने और निक के लिए घर खरीदना चाहती हैं।


आज तक की एक खबर के अनुसार Vogue India के सितंबर 2019 में जारी होने वाले एडिशन के लिए हुए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मैं वहां खुश रहती हूं, जहां मेरे आस-पास वो लोग मौजूद होते हैं, जिन्हें मैं प्यार करती हूं और मेरे लिए वहीं मेरा घर होता है। अपने लिए घर खरीदना और अपना बेबी होना इस वक्त मेरी टॉप लिस्ट में है।'


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: