अपने ठुमकों से लाखों लोगों के द‍िलों पर राज करने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का आज (25 सितंबर) जन्‍मदिन है। 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक में उनका जन्‍म हुआ था। सपना चौधरी आज पूरे देश में पहचान बना रही हैं। आज वह न केवल हरियाणा बल्‍कि यूपी, बिहार, मध्‍यप्रदेश को अपने गानों झूमने को मजबूर कर ही हैं।

सपना चौधरी ने जमीन से आसमां तक का सफर तय किया है। हरियाणा की एक छोटी सी लोक कलाकार का पूरे देश में छा जाना वाकई कई लोगों के ल‍िए प्रेरणास्रोत है। सपना चौधरी भोजपुरी और बॉलीवुड फ‍िल्‍मों में आइटम नंबर भी कर चुकी हैं। सपना चौधरी ऐसी कलाकार हैं ज‍िनके ल‍िए फैंस की दीवानगी उनके कार्यक्रमों में देखने को म‍िलती है। उनके लटकों झटकों पर लाखों फैंस अपनी जान छिटकते हैं।



साधारण से घर में पली सपना चौधरी ने अपनी मेहनत, कला के बल पर आज खुद को स्‍थापित किया है। उन्‍होंने स्‍टेज डांसर से बॉलीवुड एक्‍टर और बिग बॉस कंटेस्‍टेंट के रूप में भी पहचान बनाई।



आपको बता दें कि ज‍िस सपना चौधरी का डांस देखने लाखों लोग जुट जाते हैं, वह डांसर नहीं बनना चाहती थी। सपना चौधरी इंस्पेक्टर बनना चाहती थीं लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण उन्हें उच्च शिक्षा छोड़नी पड़ी। 2008 में सपना चौधरी के पिता का निधन हो गया था, उस समय वह सिर्फ 18 साल की थीं।

सपना चौधरी के पिता भी गायक थे और उन्‍होंने सपना की मां से लव मैरेज हुई थी। अचानक पिता की तबीयत खराब होती चली गई और इलाज कराने के लिए उन्‍हें घर तक गिरवी रखना पड़ा। सपना चौधरी महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदारहण हैं। कुछ ही समय पहले उन्‍होंने राजनीति में भी कदम रखे हैं। उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की है।




सपना चौधरी के डांस के पूरे भारत में करोड़ों दीवाने हैं। सपना चौधरी का नाम जब भी लिया जाता है तो सबसे पहले हमारे जहन में उनका जो गाना आता है वो है 'तेरी आंख्या का यो काजल'। इस गाने की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। सपना चौधरी का 'तेरी आंख्या का यो काजल' सॉन्ग पर डांस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सपना के डांस ने यूट्यूब पर धमाल मचाया हुआ है। इस सॉन्ग में सफेद सूट में सपना का देसी अंदाज देखने को मिल रहा है। सपना के इस डांस वीडियो की पॉपूलिरिटी का अदांजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में सपना के डांस के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशन भी काफी दमदार लग रहे हैं।  




మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: