अपनी खूबसूरती से सभी के दिलों में रेखा का खास मुकाम है। एवरग्रीन ब्यूटीफुल रेखा ने अपने ड्रेसिंग सेंस से अपनी अलग पहचान बनाई है। जब भी स्टाइस की बात होती है तो, सबसे पहला नाम रेखा का ही होता है। आज भी लोग रेखा को पसंद करते हैं और उनकी एक झलक के लिए पागल रहते हैं। रेखा को अधिकतर कांजीवरम साड़ी, ज्वेलरी और बालों में गजरा लगाए हुए देखा जाता है। लड़किया उनके इस लुक को फॉलो करती है।


आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हाल ही में रेखा का फ्रेश, ब्यूटीफुल और एक्सट्राऑडनरी लुक सामने आया हैं। बात करें रेखा के लुक की तो, उन्होंने इस दौरान सफेद रंग की सिल्क परिधान पहना हुआ है और साथ ही उन्होंने गले में मैचिंग सिल्क का दुपट्टा कैरी किया है। इस उम्र में भी रेखा ना सिर्फ खूबसूरती बल्कि फैशन के मामले में भी सभी एक्ट्रेस को मात देती है। रेखा के इस नए लुक को सभी खूब पसंद कर रहे हैं। उनकी यह फोटो इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है।

अगर आपको नही पता तो बता दे कि रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है। उन्होंने फिल्म सावन भादो से बॉलीवुड में डेब्यू की। इसमें उनके साथ एक्टर नवीन निश्चल नजर आए। रेखा के रिलेशनशिप की खबरें भी हमेशा से गॉसिप और मैग्जीन का हिस्सा रही है। रेखा के चाहने वालों की संख्या भले ही लाखों में हो लेकिन असल में वह बेहद अकेली है। उनके जीवन में कई बार प्यार ने दस्तक दी। लेकिन वह अधूरा ही रह गया। बॉलीवुड के कई ऐसे एक्टर हैं जिनका नाम रेखा के साथ जोड़ा जाता था. जिसमें अमिताभ का नाम प्रमुख है।



మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: