शुक्रवार को मुंबई में 12वें गोल्ड अवॉर्ड का आयोजन किया गया। बता दे कि इस अवॉर्ड समारोह में सनी लियोनी को आइकॉन ऑफ द ईयर का खिताब मिला। सनी लियोनी ने यह अवॉर्ड जीतने के बाद शुक्रिया कहा है। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी अवॉर्ड के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। इसके कैप्शन में लिखा, मुझे ऑइकॉन ऑफ द ईयर अवॉर्ड देने के लिए धन्यवाद। इस समारोह में टीवी जगत की कई बड़ी हस्तियों हिना खान, अविका गोर, सुरभि चांदना, करण सिंह ग्रोवर और अर्जुन बिजलानी ने शिरकत की।

Image result for GOLD AWARDS 2019 Image result for shivangi and mohsin khan

हिना खान को मिले तीन अवॉर्ड : जानी मानी टीवी स्टार हिना खान को इस अवॉर्ड समारोह में टीवी पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर, मोस्ट फिट एक्टर और बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल का पुरस्कार मिला।समारोह में पिंक गाउन पहनकर पहुंची हिना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। फंक्शन में संजीवनी एक्टर सुरभि चंदना को मोस्ट स्टाइलिश दीवा का खिताब मिला। दस साल से भी ज्यादा समय से प्रसारित हो रहे स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को भी सम्मानित किया गया।

Image result for GOLD AWARDS 2019  Image result for shivangi and mohsin khan

करण सिंह ग्रोवर को भी पुरस्कार : 'डांस दीवाने' के एंकर के रूप में नजर आए अर्जुन बिजलानी बेस्ट एंकर का अवॉर्ड ले गए। राइजिंग स्टार टीवी टू फिल्म अवॉर्ड मृणाल ठाकुर और अविका गौर को मिला। कसौटी जिन्दगी की में मिस्टर बजाज की भूमिका निभाने वाले करण सिंह ग्रोवर को बेस्ट एक्टर इन ए नेगेटिव रोल पॉपुलर (मेल) अवॉर्ड मिला।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरुष (क्रिटिक्स) : पर्ल वी पुरी

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता महिला (क्रिटिक्स) : एरिका फर्नांडीज

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरुष (पॉपुलर) : मोहसिन खान और धीरज धूपर

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता महिला (पॉपुलर) : श्रद्धा आर्या और शिवांगी जोशी

बेस्ट टीवी शो फिक्शन : कुंडली भाग्य और ये रिश्ता क्या कहलाता है

बेस्ट टीवी शो कॉमेडी : द कपिल शर्मा शो


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: