कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन के 31 अक्टूबर के एपिसोड में नोएडा से आए कंटेस्टेंट भावेश झा ने 25 लाख रुपये के सवाल पर खेल छोड़ दिया. खेल छोड़ने से पहले उन्होंने केबीसी शो के कंप्यूटर जी पर सवाल उठा दिया. कंटेस्टेंट ने झल्लाते हुए कहा, "कंप्यूटर जी जाने कैसे-कैसे सवाल पूछ रहे हैं." भावेश झा ने खेल छोड़ने से पहले अपनी सभी चार लाइफलाइन के इस्तेमाल के बाद 12.50 लाख रुपये जीते. उन्होंने जाते-जाते अमिताभ बच्चन से कहा कि कंप्यूटर जी कैसे-कैसे सवाल पूछ रहे हैं.



ये रहे भावेश झा से पूछे गए ये सवाल
सवालः वजन के हिसाब से निर्मित सबसे बड़ा विमान कौन सा है?
जवाबः antonvov an-225 myria



सवाल: 1930 के दशक में कलकत्ता के एक व्यापारी ने स्थानीय व्यापारी से 10 हजार रुपये लेकर एंग्लो इंडियन समुदाय के लिए किस शहर की स्थापना की थी?
जवाब: मैकलुस्कीगंज



सवाल: वर्तमान लोकसभा में इनमें से किस राजनीतिक दल का कम से कम एक प्रत्याशी मौजूद है?
जवाबः तेलगु देशम पार्टी (TDP)



सवाल: अब तक किस खेल के खिलाड़ियों को सबसे अधिक राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड मिले हैं?
जवाब: शूटिंग



सवाल: 2019 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को किस काम को बेहतर समझने के लिए दिया गया?
जवाब: ब्रह्मांड में पृथ्वी का स्थान



सवाल: महाभारत के अनुसार अर्जुन की कौन सी पत्नी एक नागकन्या थी?
जवाब: उलूपी



सवाल: इस चित्र में बौद्ध धर्म के किस पवित्र स्थल को देखा जा सकता है? (एक चित्र दिखाया गया)
जवाब: बोध गया



सवालः विडियो क्लिप में नजर आ रहे इस हास्य कवि को पहचानें? (एक वीडियो क्लिप दिखाया गया)
जवाबः अशोक चक्रधर



सवाल: करनाल में स्थित 2017 में बना मेडिकल कॉलेज किस हस्ती के नाम पर है?
जवाब: कल्पना चावला

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: