इंटरनेट संसेशन बनकर उभरीं रानू मंडल अब स्टार बन चुकी हैं , वहींअब उनके ऐटीट्यूड में भी बदलाव देखनेको मिल रहा है। रानू मंडल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में रानू मंडल मार्किट में कुछ खरीदती दिख रही हैं। तभी उनके पीछे से एक महिला फैन आती है। उन्हें देख कर महिला फैन एक्साइटेड हो जाती हैं और उन्हें हाथ से पकड़ कर फोटो खींचने के लिए सेल्फी लेने की तैयारी करती हैं।




इस बीच रानू उस महिला फैन पर भड़की हुई दिखाई देती हैं। रानू मंडल विरोध करती हैंकि उन्हें ऐसे पकड़ कर क्यों खींचा।वह कहते हुए सुनी जाती हैं- ‘ऐसे हाथ लगाना, क्या है ये? क्या है?’ महिला फैन अजीबों-गरीब स्थिति में आ जाती है और मुस्कुराती रह जाती हैं। रानू मंडल का ये वीडियो देख कर रानू को सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि ‘अब रानू मंडल पर अहंकार आ गया है। ‘ किसी ने कहा ‘देखो रानू मंडल का ऐटीट्यूड तो देखो’। वीडियो देखें और जानें क्या क्या बोल रहे लोग


रानू मंडल सोशल मीडिया के जरिए ही स्टार बनी थीं। रानू को रास्ते पर गाना गाते हुए एक व्यक्ति ने शूट किया था और वीडियो  सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। रानू मंडल का वीडियो इतना वायरल हुआ कि हिमेश रेशमिया तक जा पहुंचा। म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया ने रानू की जिंदगी बदल दी। उन्होंने रानू को न सिर्फ गाने का मौका दिया बल्कि अपनी फिल्म के तीन गाने भी गवाए।
लता मंगेशकर का गाना एक प्यार का नगमा है गाने को गा कर फेमस हुईं रानू मंडल की तुलना स्वर कोकिला से भी की गई। रानू मंडल के गाने को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने पसंद किया तो किसी को उनकी आवाज दबी हुई लगी।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: