टीवी शो केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन ने बुधवार के एपिसोड में पूछे गए एक सवाल में दिए गए एक ऑप्शन से कुछ दर्शक काफी दुखी और नाराज हुए हैं। ट्विटर पर तो शुक्रवार को बॉयकाट केबीसी का ट्रेंड चल पड़ा। इसके बाद मेकर्स को माफी मांगनी पड़ी हैं|  

Image result for KBC

जिस सवाल पर विवाद हुआ वह कुछ ऐसा था। इनमें से कौन से शासक मुगल सम्राट औरंगजेब के समकालीन थे?' इसके ऑप्शन दिए गए थे- 'A- महाराणा प्रताप' 'B- राणा सांगा' 'C- महाराजा रणजीत सिंह' 'D- शिवाजी'। ऑप्शन में छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम था, मगर उनका नाम सिर्फ 'शिवाजी' लिखा हुआ था। जबकि यहां छत्रपति शिवाजी महाराज लिखा जाना चाहिए था। इसी  बात से दर्शक नाराज हो गए हैं। लोगों का कहना है कि औरंगजेब को मुगल सम्राट और छत्रपति शिवाजी महाराज को सिर्फ शिवाजी क्यों लिखा गया? ये बात दर्शको को पसंद नहीं आई|

Related image

एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, भावनाओं को इन दिनों आसानी से चोट पहुंचाई जाती है। यह दुखद और शर्मनाक है। छत्रपति शिवाजी ने इतना कुछ किया हैं, लेकिन हम उनके सम्मान के लिए कुछ नहीं कर पाएंगे| आने वाली पीढ़ियां इससे क्या सीखेंगी ये दूसरे यूजर ने लिखा हैं, इस शो और उसके होस्ट के लिए मेरा सम्मान कम हुआ है। छत्रपति शिवाजी महाराज को सिर्फ उनके पहले नाम से पुकारा जा रहा है, जबकि इतिहास के विलेन का इस तरह से विश्लेषण किया जा रहा है। सोनी टीवी के ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें लिखा था कि बुधवार के केबीसी एपिसोड में असावधानी के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज का एक त्रुटिपूर्ण संदर्भ दे दिया गया था। हमें खेद है और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपना खेद जाहिर करते हुए कल के एपिसोड में एक स्क्रोल भी चलाया गया हैं।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: