अगर आप 80 से 90 के दशक में भारत में पैदा हुए हैं तो आप एक नाम से भली-भांति परिचित होंगे, वो नाम है लता मंगेशकर का। लता दीदी एक मात्र ऐसी गायिका हैं जो बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सबको पसंद हैं। उनकी आवाज़ के सौ दो सौ नहीं हजार नहीं लाख नहीं बल्कि करोड़ों दीवाने है। उन्होंने बहुत सारी फिल्मों में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है। अगर आज भी लता मंगेशकर कहीं स्टेज पर जाती हैं तो उनके लिए तालियां लगातार बजती रहती हैं। हालांकि अब उनकी उम्र 90 साल हो गयी है तो उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता। वो हॉस्पिटल के चक्कर लगाती रहती हैं। हर भारतीय यही चाहता है कि वो लंबे समय तक हमारे बीच रहें।



लता मंगेशकर को सांस लेने में थी दिक्कत
अब आपको लता दीदी से जुड़ी एक ताजा खबर बताते हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई की माने तो लता दीदी को सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता दीदी की बहन उषा मंगेशकर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। सांस लेने में दिक्कत की वजह से लता दीदी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जब वो अस्पताल में एडमिट हुईं तो उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। अगर सूत्रों की माने तो डॉक्टर फारुख ई उदवादिया ने लता जी का इलाज क़िया। सोमवार को करीबन दोपहर 1.30 बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वो आईसीयू में भी रहीं, उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया।



लता जी जैसा कोई नहीं
अगर लता जी की बात करें तो उन्हें भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिल चुके हैं। ये कुछ ऐसे पुरस्कार हैं जो इस देश में गिने-चुने लोगों को ही मिले हैं। लता जी इंडियन सिनेमा की आइकन मानी जाती हैं। ऐसा नहीं है कि उन्होंने सिर्फ हिंदी फिल्मों में ही गाने गाए बल्कि वो मराठी और बंगाली फिल्मों में भी गाना गा चुकी हैं। लता जी एक संगीत परिवार से ताल्लुक रखती हैं। गानों के साथ-साथ उन्होंने कुछ फिल्में प्रोड्यूस भी की हैं। आपको बता दें कि हाल ही में 28 सितंबर को लता जी ने अपना 91वां जन्मदिन मनाया। वो 90 साल पूरे कर चुकी हैं। उनके जन्मदिन पर फिल्म जगत से लेकर क्रिकेट जगत तक और राजनीतिक जगत से लेकर आम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अमिताभ बच्चन और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने उन्हें सोशल मीडिया पर अपने अंदाज में बर्थडे विश किया।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: