दक्षिण भारत की बेहद ही मशहूर एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज ने हिट फिल्म 'बर्फी' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था जिसमें उनके साथ सुपरस्टार रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने अभिनय किया। फिल्म ने स्टारलेट को सुर्खियों में ला दिया और वह 'फटा पोस्टर निकला हीरो', 'रुस्तम', 'हैप्पी एंडिंग', 'मुबारकां' और कई दूसरी फिल्मों में नजर आईं। अब, इलियाना ने जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, अरशद वारसी और कई अन्य लोगों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए 'पागलपंती' नाम की एक और कॉमेडी की रिलीज़ के लिए कमर कस ली है। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में वह मुंबई में नजर आईं।


Bollywood Tadka, Ileana Images


एक्ट्रेस अपने ऑउटफिट्स से हमें अक्सर इम्प्रैस करती हैं। प्रमोशन के लिए उन्होंने प्रिंटेड शर्ट्स के साथ, डेनिम पेयर किया। शर्ट्स के ऊपर उन्होंने प्रिंटेड ब्लेज़र भी पहन रखा था। एक्ट्रेस ने 4 तरह के अलग अलग प्रिंटेड फॉर्मेट पहने एक्ट्रेस पहन रखे थे। एक्ट्रेस का हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड एंड्रयू नीबोन के साथ ब्रेकअप हुआ है। वर्कफ़्रंट पर, 'पागलपंती' में इलियाना के अलावा जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, कृति खरबंदा, पुलकित सम्राट, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला जैसे एक्टर हैं। फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होने की उम्मीद है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: