बॉलीवुड में कोई भी तस्वीर अगर सामने आ गयी तो वो एक रहस्य पैदा कर देती है। अगर कोई एक्टर या एक्ट्रेस कहीं स्पॉट किया गया तो उसके मायने होते हैं। अगर दीपिका रणबीर सिंह के साथ पहले दिखाई देती थीं तो अफवाह उड़ती थी कि सचमुच दोनों के बीच कुछ न कुछ है। ऐसा ही हाल में भी हुआ जब अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना एक अस्पताल पहुंचे तो ये अफवाह उड़ी कि डिंपल कपाड़िया बीमार हैं। चर्चा ये तक हुई कि कहीं अक्षय कुमार बीमार तो नहीं है। क्योंकि वो अक्सर ऐसी जगह पर दिखते नहीं। हालांकि इसके बाद डिंपल ने खुद इसपर सफाई देते हुए सच्चाई का खुलासा किया। दरसअल डिम्पल कपाड़िया नहीं बल्कि डिम्पल की मां बेट्टी कपाड़िया बीमार चल रही हैं। इन्हीं को देखने अक्षय और ट्विंकल पहुंचे थे।



ये है सच्चाई
आपको बता दें कि अक्षय कुमार गुरुवार को हिंदुजा अस्पताल गये थे और उसके बाद ट्विंकल वहां पहुंचीं। ट्विंकल खन्ना को पपाराज़ी ने अपनी बीमार नानी से मिलने जाने के दौरान अस्पताल के बाहर स्पॉट किया था।इसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हुआ। बाद में पता चला कि हिंदुजा अस्पताल में डिम्पल की मां बेट्टी कपाड़िया भर्ती हैं। उन्हें देखने ही दोनों आये थे। बहरहाल अभी ये पता नहीं चल पाया है कि डिम्पल की मां को कौन सी बीमारी है जिसकी वजह से वो अस्पताल में हैं। गौरतलब है कि डिंपल कपाड़िया हाल ही में अपनी हॉलीवुड फिल्म ’टेनट’ के लिए चर्चा में थीं। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन हॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन ने किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किया गया था। डिंपल अब कम ही बॉलीवुड फिल्मों में दिखती हैं। वो एक दौर अलग था जब उनकी कई सारी फिल्में आईं करती थीं।



अगर अक्षय कुमार की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म हॉउसफुल 4 पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर लोगों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी। फिल्म अच्छी कमाई भी कर रही है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा बॉबी देवल और रितेश देशमुख भी थे। फिल्म में अक्षय का रोल काफी डिफरेंट था। आपको ये भी बता दें कि डिम्पल कपाड़िया की मां से पहले बॉलीवुड की मशहूर सिंगर लता जी अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें निमोनिया की शिकायत थी। वो मुम्बई के ही एक अस्पताल में अपना इलाज करवा रहीं थीं। कहा जा रहा है कि अभी भी लता अस्पताल में हैं।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: