एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर फैंस को कपल्स गोल्स देते रहते हैं। दोनों को अक्सर पब्लिक प्लेस पर हाॅट कैमिस्ट्री शेयर करते देखा जाता है। 1 दिसंबर को यह कपल  अपनी पहली एनिवर्सी सेलिब्रेट कर रहा है। पीसी ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मैद भवन में1-2 दिसंबर को हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी रचाई थी। प्रियंका और निक ने हिन्दू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी रचाई थी। इस शादी में सिर्फ फैमिली मैंबर्स ही शामिल थे। देसी दुल्हन और विदेशी दुल्हे की शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पीसी पति निक से 10 साल बड़ी हैं। लेकिन दोनों के बीच की अंडरस्टैंडिंग बड़े-बड़े कपल्स की कैमिस्ट्री को मात देती है। कपल सोशल साइट पर 'निकयंका' के नाम से फेमस हैं।  निकयंका की एनिवर्सी पर देखें उनकी शादी के कुछ खास पल

 

Bollywood Tadka

 

मेहंदी सेरेमनी

इस दौरान प्रियंका मल्टी कलर के सूट में बेहद ही प्यारी दिखीं थीं। मेहंदी तस्वीरें सामे आने के बाद ये साफ हो गया था कि पीसी ने निक को अपने रंग में रंग लिया है। 

 

Bollywood Tadka


हल्दी सेरेमनी
हल्दी सेरेमनी में प्रियंका व्हाइट कलर का अनारकली सूट पहने हुए काफी खूबसूरत अंदाज में दिखीं थीं। सिर पर पिंक दुप्पटा उनके लुक को चार-चांद लगा रहा था। वहीं, निक व्हाइट कुर्ता और पायजामा पहने हुए दिखे थे।

 

Bollywood Tadka

 

चूड़ा सेरेमनी
अपनी चूड़ा सेरेमनी में भी प्रियंका  व्हाइट कलर का अनारकली सूट में नजर आईं थीं।

 

संगीत सेरेमनी

प्रियंका चोपड़ा की संगीत सेरेमनी धमाकेदार म्यूजिकल नाइट थी। इस दिन लड़केवालों और लड़की वालों के बीच मुकाबला भी हुआ था। शादी की रस्मों के बीच उमेद भवन में क्रिकेट मैच भी खेला गया था।

 

Bollywood Tadka

 

शादी की तस्वीरें 
अपनी शादी में प्रियंका ने सब्साची का लहंगा पहना था। रेड लंहगे के साथ ब्राइडल मेकअप पीसी के लुक को चार-चांद लगा रहा था। वहीं निक शेरवानी में हैंडसम दिख रहे थे। 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: