दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में दीपिका एक एसिड सरवाइवर का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म से जब दीपिका का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया था तब फैंस उन्हें देख कर पहले अंदाजा ही नहीं लगा पाए थे कि वह दीपिका ही हैं। दीपिका फिल्म में मालती नाम का किरदार निभा रही हैं। दीपिका ने बताया था कि ये कैरेक्टर पर्दे पर उखेरने में उन्होंने बहुत मेहनत की है।

 

मालती कैरेक्टर उनके दिल के सबसे करीब है। दीपिका ने कहा था- ‘यह कैरेक्टर मेरे दिल के हमेशा सबसे करीब रहेगा। #मालती’।  मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली और मुंबई में हुई। आम जनता के बीच जाकर दीपिका ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। दीपिका पादुकोण के फिल्म सेट से इस बीच कई सारे वीडियो क्लिप्स लीक भी हो गए थे। दर्शकों के बीच ये फिल्म काफी चर्चा में रही। ऐसे में अब जाकर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। दीपिका आखिरी बार फिल्म पद्मावत में नजर आई थीं। इसके बाद अब दीपिका को लंबे वक्त के बाद दर्शक फिल्म छपाक के जरिए पर्दे पर देखेंगे।


   
हिला कर रख देगा दीपिका पादुकोण की फिल्म का ट्रेलर

ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने कहा कि ये ट्रेलर आपको हिला देगा। फिल्म का ट्रेलर काफी इफेक्टिव है ऐसे में दर्शक वाकई इसे देख कर अफेक्ट हो रहे हैं। दीपिका एडिक्ट फैंस बोले- दीपिका मालती के रूप में बहुत पसंद आईं। दीपिका केफैंस को उनपर नाज है।

 

दीपिका के फैंस को उनपर है नाज
दीपिका पादुकोण के फैंस कह रहे हैं कि एक्ट्रेस ने जो भी किया है उसने हमें डिसअपॉइंट नहीं किया। फैंस दीपिका पर गर्व जता रहे हैं। दीपिका पादुकण की फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद से की एक के बाद एक कमेंट सामने आ रहे हैं। इस ट्रेलर को देख कर लोगों के मुंह से दर्द भरा आह निकल रहा है। लोग मालती की पीढ़ा को समझ पा रहे हैं और इस तरह के घिनौने अपराध के प्रति कमेंट के जरिए रोष प्रकट कर रहे हैं।


   
ट्रू लाइफ बेस्ड कहानी में ढलने के लिए दीपिका को लगते थे 4 घंटे

इस फिल्म में दीपिका एक एसिट अटैक सरवाइवर का किरदार निभा रही हैं। ट्रू लाइफ बेस्ड ये कहानी लक्ष्मी अग्रवाल की है जिसे मालती बन कर दीपिका पादुकोण पेश कर रही हैं। इस लुक में आने के लिए दीपिका कई घंटे काफी मेहनत और मशक्कत करती हैं। दीपिका को इस मेकअप को पूरा करने में करीब 4 घंटे का समय लगता था। इसके बाद शूट करते वक्त अपने चेहरे पर इसे दीपिका को लगाकर रखना होता था। फैंस में जोश- बोले कौनकौन पहले दिन देखनेजाएगा फिल्म? फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद से ही दीपिका फैंस बेहद खुश हैं। वह बाकी फैंस से पूछते नजर आ रहे हैंकि फर्स्ट डे फर्स्ट शो कौन कौन देखने जाएगा? तो किसी ने कहा- हम आपके साथ हैं दीपिका। सभी महिलाओं को इस फिल्म के लिए आगे आना चाहिए।

 

'उस फाइटर को सलाम जो कभी हार नहीं मानती': एक फैन ने रिएक्शन देते हुए लिखा- ये फिल्म ऐसे लोगों की मानसिकता को दर्शाती है। जो मैंटली सिक हैं। एक फैन ने लिखा- इसफिल्म की पूरी टीम को बधाई और धन्यवाद की इस फिल्म को वह बनाकर दर्शकों के सामने लाए। अभी ट्रेलर रिलीज हुआ है। अब मैं फिल्म का इंतजार कर रहा हूं।

 

दीपिका पादुकोण ले जाएंगीं 2020 के सारे बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड

दीपिका पादुकोण की परफॉर्मेसंस को देख कर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। दीपिका ट्रेलर में बहुत नेचुरल लग रही हैं। फैंस कह रहे हैंदीपिका आप पर हमको गर्व है । इतने हार्ड रोल को आपने इतनी आसानी से कर लिया। आपकी एक्टिंग कमाल की है। दीपिका फैंस बोल रहे हैं कि इस बार का बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दीपिका पादुकोण को ही मिलेगा। फैंस दुआ कर रहे हैं कि इस फिल्म के रिलीज के बाद दीपिका को ही हर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिले। एक फैन ने कहा कि -दीपिका की परफॉर्मेंस लाजवाब है। कमाल की अदाकारी की है दीपिका ने, मैं फिल्म देखने के लिए बेताब हूं। फिल्म पद्मावत के बाद दीपिका ने अब जाकर छपाक में काम किया है। ये फिल्म दर्शकों की वेटिंग लिस्ट में शुमार है। ट्रेलर दर्शकों को बहुत पसंद आया है। फैंस इस ट्रेलर तके देख कर काफी भावुक हो रहे हैं।
   
बोलते बोलते रो पड़ीं दीपिका पादुकोण

फिल्म छपाक को लेकर दर्शकों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। फिल्म में दीपिका की एक्टिंग देख कर फैंस बोल रहे हैं दीपिका यू आर ग्रेट एक्ट्रेस स। ट्रेलर देख लोगों की आंखें नम हो रही हैं। तो वहीं रिएक्शन मिल रहे हहैं कि ये फिल्म हिंदी सिनेमा का मास्टर पीस साबित होगी।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: