आज घर घर में इशिता भल्ला के नाम से मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का जन्मदिन है। टीवी जगत में खास नाम कमाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी 35 साल की हो गई हैं। आपने दिव्यांका को घर की बहू के रूप में देखा होगा, लेकिन असल जिंदगी में दिव्यांका काफी ग्लैमरस और लग्जरी जीवन जीती हैं। वहीं दिव्यांका सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि शूटिंग और पर्वतारोहण में भी माहिर हैं।

Related image

दिव्यांका का जन्म 14 दिसंबर 1984 को भोपाल में हुआ और उन्होंने भोपाल से ही स्कूली पढ़ाई की। अपनी पढ़ाई के साथ ही दिव्यांका ने राइफल शूटिंग और पर्वतारोहण का कोर्स कर रखा है। रेडियो से अपनी प्रोफेशनल करियर की शुरुआत करने के बाद अब दिव्यांका टीवी जगत का सबसे जाना पहचाना चेहरा है। साथ ही उनका नाम सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में भी गिना जाता है।

Related image

फिल्मी बीट्स की मानें तो वे हर एक दिन 90,000 से 1,00,000 रुपए तक की कमाई करती हैं। एक्टिंग के अलावा भी दिव्यांका के हाथ में कई प्रोजेक्ट हैं। दिव्यांका ने टीवी जगत में कई सीरियल्स में काम किया है, लेकिन उन्होंने 'ये है मोहब्बतें' से खास पहचान मिली। इससे पहले उन्होंने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन', 'मिस्टर एंड मिसेज शर्मा अल्लाहबाद वाले' में भी काम किया था।

Related image

ऑल इंडिया रेडियो से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दिव्यांका ने 2004 में इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज से टीवी में डेब्यू किया। साल 2013 में उन्हें 'ये है मोहब्बते' शो में 'इशिता' का किरदार मिला और वो उन्होंने इस रोल में काफी पसंद किया गया। दिव्यांका नच बलिए-8 में अपने पति विवेक दहिया के साथ नजर आ चुकी हैं।

Related image

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: