प्यार एक ऐसा अहसास है जो उम्र नहीं देखता। बॉलीवुड में आपको ऐसे कई उदाहरण मिल जाएंगे जिन्होंने अपने से ज्यादा उम्र के शख्स से शादी रचाई लेकिन टीवी की कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिनका दिल तलाकशुदा आदमी पर आया और जब प्यार बढ़ गया तो शादी भी रचा ली। आज हम आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

 

नेहा पेंडसे
हाल ही में शादी के बंधन में बंधी नेहा पेंडसे ने एक भव्य समारोह में शार्दुल सिंह व्यास के साथ शादी की। नेहा के पति का पहले दो बार तलाक हो चुका है लेकिन ये सब प्यार में मायने नहीं रखता। दोनों एक दूसरे के साथ खुश हैं। इतना ही नहीं खुद नेहा भी कई बार रिलेशन में रह चुकी हैं।

 

रश्मि देसाई
बिग बॉस 13 में नजर आ रहीं रश्मि देसाई इन दिनों अरहान खान के साथ रिलेशनशिप में हैं। खबर है कि बिग बॉस से बाहर आते ही रश्मि अरहान से शादी कर लेंगी। लेकिन आपको बता दें अरहान पहले से शादीशुदा हैं और उनका एक बच्चा भी है। हालांकि रश्मि की भी पहले एक शादी टूट चुकी है।

 

मोना सिंह
मोना सिंह ने 27 दिसंबर को ब्वॉयफ्रेंड श्याम संग सात फेरे लिए थे। खबरें हैं कि नेहा के पति पहले से शादीशुदा हैं और उनकी 10 साल की एक बेटी भी है। मोना ने शादी के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर आधिकारिक घोषणा की थी।

 

काम्या पंजाबी
'बिग बॉस' सीजन 7 में नजर आ चुकीं काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) भी शलभ डांग से शादी करने जा रही हैं। बॉम्बे टाइम्स से इंटरव्यू के दौरान काम्या पंजाबी ने कहा था- 'मैं अगले साल शादी करूंगी। मेरी शलभ से फरवरी से बात शुरू हुई। मेरे एक करीबी दोस्त से स्वास्थ्य कारणों की वजह से शलभ से परामर्श लेने को कहा था। इसके बाद शलभ से मेरी लगातार बात होने लगी।' काम्या के ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग दिल्ली के रहने वाले हैं और हेल्थकेयर बिजनेसमैन हैं। काम्या की यह दूसरी शादी होगी। वहीं शलभ की शादी भी पहले हो चुकी है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: