अर्जुन कपूर पिछले काफी दिनों से मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों अक्सर वेकेशन पर साथ जाते हैं और हाल ही में नए साल का स्वागत करने के लिए भी गोवा साथ गए थे। इसके बाद दोनों की एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें मलाइका अर्जुन को किस करती नजर आई थीं। यह कपल अपने रिलेशन को नहीं छुपा रहा और मीडिया से भी दोनों बचते नहीं दिखाई देते हैं। ऐसे में क्या अर्जुन की फैमिली उनपर मलाइका से शादी का दबाव बना रही है? इस सवाल का जवाब अर्जुन ने एक इंटरव्यू में दिया है। 

 

 


अर्जुन ने कहा,  ''मैं सबकी सुनता हूं लेकिन करता अपने मन की हूं। एक हद के बाद फैमिली भी उन्हें पुश करना बंद कर देती है लेकिन मैं अपने परिवार को कभी निराश करने जैसा कोई काम नहीं करूंगा, मैं जब भी ऐसा कोई फैसला लेंगे तो परिवार इस फैसले में जरुर शामिल होगा।'' अर्जुन ने आगे यह भी कहा कि वह जब भी शादी करेंगे तो छुपाएंगे नहीं।

 

 

रिश्ते की पुष्टि कर चुके हैं दोनों

पिछले साल मार्च में एक मैगजीन से बातचीत में अर्जुन ने कहा था कि वे मलाइका के साथ सहज महसूस करते हैं। उनके मुताबिक, "मैं मलाइका के साथ सहज महसूस करता हूं और मीडिया इस बात को समझती है। कभी भी मुझे या मलाइका को लेकर मीडिया का रवैया बुरा नहीं रहा। न ही कभी कोई गलत बात लिखी गई।"

 

 

अर्जुन ने आगे कहा था, "मैंने मीडिया से कहा था कि वे मलाइका या मेरे घर के नीचे न बैठें। अगर वे  ऐसा करते तो लोगों को लगता कि हम कुछ गलत कर रहे हैं। हम कुछ गलत नहीं कर रहे हैं। हम हमेशा मीडिया के सामने आते हैं। मीडिया ने इस बात को समझा और हमें पूरा स्पेस दिया।" इससे पहले फरवरी में जब मलाइका 'कॉफी विद करन 6' में पहुंची थीं, तब उन्होंने भी कहा था, "मुझे अर्जुन पसंद हैं...ऐसे भी और वैसे भी।" 

 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: