बॉलीवुड के महान कलाकार राज कपूर की बेटी ऋतू नंदा का आज लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। बताते चलें कि ऋतु के भाई बहन रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और रीमा जैन है। खास बात यह है कि ऋतु नंदा का संबंध सदी के महानायक बच्चन परिवार से भी है, जी हाँ, असल में अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन उनकी बहू हैं।


ऋतु नंदा के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड
पेशे से इंश्योरेंस एडवाइजर रहीं ऋतु नंदा ने बीमारी के बाद इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार होगा। ऋतु नंदा एक एंट्रप्रेन्योर थीं और वह लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन से जुड़ी हुई थीं। लाइफ इंश्योरेंस में यह एक बड़ी हस्ती के रूप में लोगों के बीच फेमस थीं। इतना ही नहीं उनके नाम एक दिन में 17 हजार पेंशन पॉलिसी बेचने का रिकॉर्ड भी गिनीज बुक में दर्ज है।

 

प्रतिभा की गुणी
बता दें कि जब 1980 में ऋतु ने इंश्योरेंस में बतौर एजेंट बनीं तो ये दूसरी बार था जब उन्होंने किसी बिजनेस में शुरुआत की थी। इससे पहले उनकी NikiTasha नाम की किचन एप्लायंस कंपनी ने सफलता के कदम चूमें। इसके अलावा ऋतु Ritu Nanda Insurance Services के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर अपनी प्रतिभा को दिखा चुकी थीं।


कैंसर की बीमारी ने ली जान
ऋतु कैंसर की बीमारी से लड रही थीं। उन्हें इस बीमारी का पता साल 2013 में चला और तब से लेकर अब तक जिंदगी की जंग लड़ रही थीं। बता दें कि उनके भाई रणधीर कपूर ने इस बाबत जानकारी दी थी। ऋतु नंदा का जन्म 30 अक्टूबर 1948 को हुआ था और उन्होंने राजन नंदा से शादी की थी। बता दें कि साल 2018 में श्वेता बच्चन के ससुर यानी ऋतु नंदा के पति राजन नंदा का निधन हो गया था। ऋतु की दो संतान है जिसमें एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम निखिल नंदा और बेटी का नाम नताशा नंदा है। ऋतु का जन्म कपूर खानदान में हुआ था वो राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की बेटी थीं। लेकिन अब वह इस दुनिया को अलविदा कह चुकी है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: