सोशल मीडिया के दौर में आपके अंदर टैलेंट है तो फेमस होना बहुत आसान हो गया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण रानू मंडल है जो कुछ दिनों पहले ही अपने सुरीली आवाजों की वजह से चर्चा में आई थी। इसी क्रम में एक टिक-टॉक डांसर का वीडियो इन दिनों काफी चर्चा में है। इस वीडियो को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने ट्विटर हैंडल से “WOW” कैप्शन के साथ ट्विट किया है। जिसपर यूज़र्स खूब कॉमेंट कर रहे हैं।

 

https://twitter.com/SrBachchan/status/1216421917206310912?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1216421917206310912&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jansatta.com%2Fentertainment%2Famitabh-bachchan-said-wow-after-watching-the-video-of-tiktok-dancer-remo-dsouza-said-next-film-bhaiya-jsp%2F1285320%2F

 

Tik-Tok स्टार के डांस का बॉलीवुड बना फैन: बता दें कि जिस वीडियो को अमिताभ बच्चन ने ट्विट किया है वह टिक टॉक स्टार युवराज सिंह का है। इस वीडियो में युवराज डांस के बादशाह दिवंगत माइकल जैक्सन के कुछ डांस स्टेप करते दिखाई दे रहे है। फिलहाल यह टिक-टॉक स्टार सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इसके वीडियो को कई बॉलीवुड स्टार ने ट्विट कर तारीफ किया है। 


अनुभव सिंहा ने किया रीट्वीट: बता दें कि शश नाम के एक ट्विटर यूजर ने युवराज का टिक-टॉक का एक वीडियो शेयर करते हुए रितिक रोशन और प्रभुदेवा को टैग किया है। साथ उसने कैप्शन में लिखा है कि प्लीज इसे अंत देखे और इसे फेमस करे। इस वीडियो को फिल्म निर्माता अनुभव सिंहा ने रीट्वीट कर रेमो डिसूजा को टैग किया है। उन्होंने साथ में रेमो से सवाल भी किया है कि इसे “देखा क्या?”

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: