मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह न दिनों इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्‍टर्स में से एक हैं। लगातार शूटिंग में बिजी रणवीर की झोली में कई प्रोजेक्ट्स हैं। अपनी फिल्‍मों के किरदार के लिए रणवीर काफी मेहनत भी करते हैं। इन दिनों रणवीर अपनी आने वाली फिल्म '83' से चर्चा में बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से इसकी स्टार कास्ट के फर्स्ट लुक रिलीज किए जा रहे थे। अब इसका मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें पूरे '83' की टीम दिखाई दे रही है। इस फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान हैं।

Image result for film 83 launched

एक्टर रणवीर सिंह और फिल्म में काम कर रहे सभी अभिनाओं के साथ फिल्म के मेकर्स इसे लेकर भी उत्साहित है। फिल्म की घोषणा और पोस्टर लांच के लिए चेन्नई में एक बड़ा आयोजन किया गया है। फिल्म के मोशन पोस्टर को चेन्नई में फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह ने रिलीज किया, जहां फैन्स के साथ ही कपिल देव और साउथ के सुपरस्टार कमल हासन भी मौजूद थे। भारत के 71वें गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले ही रिलीज किए गए, इस पोस्टर में पूरी टीम एक्शन में दिखाई दे रही है और बैकग्राउंड में तिरंगा दिखाई दे रहा है।

 

Image result for film 83 launched

 

फिल्म में रणवीर सिंह इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव के रोल में नजर आएंगे। सुनील गावस्कर की भूमिका फिल्म में ताहिर राज भसीन निभाएंगे। श्रीकांत की भूमिका में जीवा, मोहिंदर अमरनाथ की भूमिका में साकिब सलीम, यशपाल शर्मा की भूमिका में जतिन सरना, संदीप पाटिल की भूमिका में चिराग पाटिल, कीर्ति आजाद की भूमिका में दिनकर शर्मा, रोजर बिन्नी की भूमिका में निशांत दहिया, मदन लाल की भूमिका में हार्डी संधू, सैयद किरमानी की भूमिका में साहिल खट्टर, बलविंदर सिंह संधू की भूमिका में ऐमी विर्क, दिलीप वेंगसरकर की भूमिका में आदिनाथ कोठारे, रवि शास्त्री की भूमिका में धायरा करवा, सुनील वाल्सन की भूमिका में आर बद्री और पीआर मान सिंह के रोल में पंकज त्रिपाठी नजर आने वाले हैं।

Image result for film 83 launched

 

फिल्म में दीपिका पादुकोण भी कपिल देव की पत्नी रोमी देव के किरदार में नजर आएंगी। रणवीर के इस नए पोस्‍टर को फैंस की जमकर तारीफ मिल रही हैं। यह फिल्‍म 1983 के क्रिकेट वर्ल्‍डकप पर आधारित है, जब भारत ने पहली बार वर्ल्‍डकप जीता था। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

Image result for film 83 launched

 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: