बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों टीवी रिएलिटी शो इंडियन आइडल 11 को जज कर रही हैं। इस शो में नेहा के इमोशनल साइड से तो हर कोई वाकिफ है, लेकिन इन दिनों उनकी शादी की चर्चा जोरों पर हैं। दरअसल शो के होस्ट और मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण, नेहा के साथ अक्सर मस्ती करते हुए नजर आते हैं। वे शो में कई बार मजाक में अपने प्यार का इजहार भी कर चुके हैं। 

 

Image result for Neha Kakkar and Aditya Narayan

 

कहा तो ये भी जा रहा है कि नेहा और आदित्य वेलेंटाइन्स डे यानि 14 फरवरी 2020 को शादी करने वाले हैं। हाल ही में दिग्गज सिंगर कुमार सानु ने इस बात को और हवा दे दी है। 

 

Image result for Neha Kakkar and Aditya Narayan

 

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमार सानु ने नेहा को आदित्य की तरफ से एक चुनरी गिफ्ट की है। जब नेहा ने इस चुनरी को स्वीकार कर लिया तो सानु ने शो के अन्य जज हिमेश रेशमिया के साथ मिलकर नेहा और आदित्य के लिए फिल्म प्यार किया तो डरना क्या का गाना 'ओढ़ ली चुनरिया तेरे नाम की' गाया। ये सुनकर नेहा भी शर्माने लगीं।

 

Image result for Neha Kakkar and Aditya Narayan

 

गौरतलब है कि इससे पहले आदित्य के पिता उदित नारायण शो में पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि यहां आदित्‍य का रिश्‍ता नेहा से तय करने आया हूं। इस दौरान आदित्य की मां भी उनके साथ थी। नेहा के पैरेंट्स भी सेट पर आते हैं और कहते हैं कि उन्हें आदित्य पसंद है और ये रिश्ता मंजूर है। इसके बाद उदित नारायण और नेहा के पिता गले मिलते हैं और रिश्‍ता पक्‍का कर देते हैं। आदित्‍य अनाउंस करते हैं कि 14 फरवरी को दोनों सात फेरे लेंगे। ये सब देखकर नेहा हैरान रह जाती हैं और शर्माने लगती हैं। हालांकि ये सब मजाक में ही किया गया था।

 

Image result for Neha Kakkar and Aditya Narayan

 

बता दें कि प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ नेहा कक्कड़ की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही हैं। वे पहले यारियां एक्टर हिमांश कोहली को डेट कर रही थी। दोनों ने इंडियन आइडल के सेट पर ही अपने रिश्ते पर मोहर लगाई थी। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

 
 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: