\r\n
\r\n
टीवी का लोकप्रिय शो 'नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी' को शुरू हुए अभी कुछ ही समय बीता है, लेकिन अपने कुछ रोचक तथ्यों और दिलचस्प कहानी की वजह से लगातार यह सुर्खियों में बना हुआ है। जब से इस शो का प्रोमो लॉन्च हुआ है तभी से एक कम लंबाई वाली लड़की की प्रेम कहानी की चर्चा टीवी से लगातार जुड़े रहने वाले दर्शकों में होती रही है। 
\r\n \r\n
\r\n
\r\n
\r\n
\r\n \r\n \r\n
इस धारावाहिक की अभिनेत्री रिया शुक्ला को पिंकी के किरदार में देखा जा रहा है। शो में इस समय पिंकी और उसके प्रेमी गगन की शादी की चर्चा जोरों पर है, और कई पारंपरिक समारोह चल रहे हैं। पिंकी अपने व्यक्तित्व के साथ करिश्मा बिखेर रही है, और वह अपने शादी समारोह के लिए उज्ज्वल और रंगीन कपड़े पहने हुए भी दिखाई दे रही है। 
\r\n \r\n \r\n
\r\n
\r\n
\r\n
\r\n \r\n
हालांकि, इन सभी मौज-मस्ती के बीच, पिंकी को अपनी शादी के लहंगे को संभालना काफी मुश्किल होता जा रहा था। खूबसूरत लाल लहंगे को सुनहरे धागों के साथ बुना गया है, जो गगन और पिंकी की शादी की शूटिंग के दौरान मुख्य आकर्षण रहा, लेकिन बहुत कम लोगों को पता था कि इसका वजन 50 किलो है।
\r\n \r\n
\r\n
\r\n
\r\n \r\n
\r\n \r\n
इस भारी भरकम लहंगे को पहनने के बाद अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए धारावाहिक की मुख्य भूमिका में अभिनेत्री रिया शुक्ला ने कहा, 'यह पहली बार है, जब मैंने कुछ ऐसा पहना है जो अधिक वजन वाला है। इस लहंगे को लेकर चलना और इतना वजनी होने के बावजूद इसे आकर्षक ढंग से धारण करना थोड़ा मुश्किल था।
\r\n \r\n \r\n
\r\n \r\n
सबसे पहले तो मैं डर गई थी और मैं चलते हुए लोगों की बाहों को पकड़ रही थी, ताकि मैं कहीं गिर न जाऊं, लेकिन आखिरकार मैंने उसे संभालना सीखा और फिर सब ठीक हो गया। जब मैंने आखिर में लहंगे को अपनाया और अब मैं इसे पहनकर बहुत खुश हूं।'
\r\n
\r\n
\r\n
\r\n
\r\n
\r\n
\r\n
\r\n
\r\n
\r\n
\r\n

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: