बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट लंबे समय से एक दूसरे संग अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बता दें कि लंबे समय से उनकी शादी का वेट कर फैंस का इंताजर खत्म हुआ। अब उनकी शादी की फाइनल डेट सामने आ चुकी है। खबरों की मानें तो इनकी शादी इसी साल दिसंबर में तय है, जिसके लिए कपूर खानदान अभी तैयारियां शुरू कर दी है।

 

 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर खबर है कि दोनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होने के बाद शादी करेंगे। 'ओपन' मैगजीन में फिल्म क्रिटिक्स राजीव मसंद के कॉलम के अनुसार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने दो साल की रिलेशनशीप के बाद इस साल दिसबंर में शादी के बंधन बंध जाएंगे।' रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ये दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' जो 4 दिसबंर को रिलीज हो रही है के बाद शादी करेंगे।

 

 


इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन दोनों के परिवारों में इनकी शादी की तैयारियां जोरों से की जा रही हैं ताकी शादी की डेट तक सब कुछ अच्छे से अरेंजमेंट हो जाए और शादी निश्चित तारीख पर हो सके। परिवार वाले जल्द ही शादी शादी की तारीख की घोषणा कर सकते हैं। 

 

 

हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को अरमान जैन की शादी में एक साथ देखा गया था। इस दौरान उनके साथ रणबीर की मां नीतू कपूर भी साथ नजर आई थीं। शादी में दोनों की जोड़ी बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: