अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति राज कुंद्रा दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। इस कपल ने 15 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। सरोगेसी के जरिए शिल्पा शेट्टी ने इस प्यारी बच्ची को जन्म दिया है। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने इसकी जानकारी अब सार्वजनिक करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। 

 

 

 

फोटो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा- ओम गणेशाय नम:, हमारी प्राथर्नाओं का  जवाब मिल गया है। हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि लिटिल एंजेल ने हमारे घर पर कदम रखा है। समीषा शेट्टी कुंद्रा। समीषा ने 15 फरवरी 2020 को जन्म लिया। घर में जूनियर एसएसके आ गई हैं।

 

 

 

इस तस्वीर में मासूम समिषा अपनी मां शिल्पा की उंगलिया पकड़ी हुई है। हालांकि बच्ची का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। जैसे ही शिल्पा शेट्टी ने इस तस्वीर के साथ यह जानकारी शेयर की, यह वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर सभी लोग शिल्पा और राज कुंद्रा को बधाई दे रहे हैं। फैंस भी बेहद खुश हैं।

 

 

 


बता दें कि शिल्पा और राज ने वर्ष 2009 में शादी की थी। 2012 में शिल्पा ने पहले बच्चे (बेटा वियान) को जन्म दिया था।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: