हिंदी सिनेमा के भाईजान सलमान खान अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से फैंस का दिल बहलाते रहते हैं। इसके साथ ही सलमान की हर फिल्म मास एंटरटेनर होती हैं जो हर वर्ग के साथ कनेक्ट कर जाती हैं। इसी के चलते उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित करती है।

 

एक था टाइगर फ्रेंचाइजी सलमान खान की बड़ी फिल्मों में शुमार है। इसके अलावा साल 2012 में शुरू हुआ सलमान खान का ये सफर 2017 में टाइगर जिंदा के साथ और बड़ा और बेहतर हो गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि फिल्म का तीसरा पार्ट भी बनने जा रहा है। इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है परन्तु ट्विटर पर #Tiger3 ट्रेंड कर रहा है।

 

वहीं फैंस को पूरी उम्मीद है कि 2022 में उन्हें सलमान खान से बड़ी ईदी मिलने जा रही है। इसके साथ ही फैंस अपनी इस खुशी को ट्विटर पर साझा कर रहे हैं। इसके साथ ही एक यूजर लिखते हैं, 'सलमान खान ऐसी फिल्में डिजर्व करते हैं। सलमान टाइगर के रूप में जोरदार वापसी करेंगे'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमे किक 2 के बाद तुरंत टाइगर 3 चाहिए'।

 

वहीं अब फैंस की ये एक्साइटमेंट हैरान नहीं करती है। एक था टाइगर ना सिर्फ बॉलीवुड के लिहाज से बल्कि सलमान खान के लिए भी बड़ी फिल्म है। इसके साथ ही उनकी इस फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर तो कई रिकार्ड तोड़े ही हैं, इसके अलावा बतौर एक्टर उन्हें भी बेहतरीन मौका दिया है। वहीं ऐसे में टाइगर 3 को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हो गए हैं।

 

आपकी जानकारी के लिए दें, इस फ्रैंचाइजी में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ भी अहम किरदार निभाती नजर आई हैं। वहीं  फिल्म में सलमान संग कैटरीना की केमिस्ट्री चार चांद लगाती है। केमिस्ट्री के अलावा इस फ्रेंचाइजी में कैटरीना ने भी जबरदस्त एक्शन सीक्वेंसेज परफॉर्म किए हैं। वहीं ऐसे में इसके थर्ड पार्ट में क्या खास देखने को मिलता है, इस पर सभी की नजरें होगी।

 

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म राधे की तैयारी में लगे हुए हैं। इसके साथ ही फिल्म का डायरेक्शन प्रभुदेवा कर रहे हैं जिन्होंने इससे पहले दबंग 3 का निर्देशन किया था। फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। वहीं राधे का बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब से क्लैश देखने को मिलेगा।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: