अभिनेता इरफान खान का बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें कोलन इनफेक्शन के चलते भर्ती करवाया गया था। बुधवार को मिली खबरों के मुताबिक इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। फिल्ममेकर शूजित सरकार सहित कई बॉलिवुड सिलेब्स ने ट्वीट करके उनके परिवार को सांत्वना दी है।

 


मुझे लगता है, मैंने सरंडर कर दिया है, 2018 में कैंसर से लड़ते वक्त इरफान खान ने एक तहेदिल से लिखे एक नोट में ये शब्द लिखे थे। एक कम बोलने वाला, अपनी गहरी आंखों से शांत भाव देने वाला और स्क्रीन पर यादगार ऐक्शंस देने वाला शख्स... बेहद दुखद है कि इस दिन हम यह खबर दे रहे हैं कि वह इस दुनिया में नहीं रहे। इरफान बहुत मजबूत आत्मा थे, जो कि आखिर तक लड़ते रहे और हमेशा उस शख्स को प्रेरणा दी जो उनके करीब आया। 2018 में रेयर कैंसर होने की खबर का वज्रपात होने के बाद, उन्होंने जिंदगी को वैसे ही लिया जैसे वो उनके सामने आती गई और इसके साथ आने वाली सारी लड़ाइयों को लड़ा। अपने प्यार, परिवार जिनकी वह सबसे ज्यादा परवाह करते थे, उनके बीच वह जन्नत को चले गए है, अपनी सच्ची विरासत छोड़ते हुए। हम सभी यह प्रार्थना करते हैं कि उन्हें शांति मिले।

 

करीबी बताते हैं, 'फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के दौरान इरफान खान को एक कीमो थैरपी करवानी थी, लेकिन शूटिंग के चलते उनका वह ट्रीटमेंट स्किप हो गया। इस वजह से फिल्म की शूटिंग के दौरान भी कई बार उन्हें तकलीफ होती थी, लेकिन बाहरी तौर पर उनकी परेशानी नहीं दिखाई दे रही थी। 2 महीने पहले यानी होली के पहले उनकी तबियत फिर से बिगड़ गई थी, बस उसके बाद लगातार उनकी तबियत बिगड़ती गई। अभी 10 दिन पहले जब उनकी परेशानी और ज्यादा बढ़ गई, तब उन्हें कोकिलाबेन में ऐडमिट करवा दिया गया। इस बार हॉस्पिटल में वह अपनी बीमारी से बहुत संघर्ष कर रहे थे।'

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: