हॉलीवुड हो या बॉलीवुड या फिर टॉलीवुड फिल्म स्टार्स की सफलता के साथ साथ उनके शौक और तेवर भी बादल जाया करते हैं। आपको पता होना चाहिए की हुमरे बॉलीवुड में ऐसे बहुत सारे स्टार्स हैं जिन्हें महंगी बाइक्स, फोन, जूते और कपड़ों, आदि का शौक है मगर आज हम आपको एक ऐसे हिट सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका शौक सुनने के बाद आपके होश उड़ सकते हैं। जी हाँ, आपको बता दें की स्टार को एक से बढ़कर एक महंगी कारों का शौक है। हालांकि कारों का शौक तो तकरीबन सभी फिल्म स्टार्स को रहता है और उनके पास महेंगी महेंगी कार होती भी हैं मगर इस स्टार के कार का कलेक्शन आपके होश उड़ा देगा।


Image may contain: car and outdoor


असल में हम बात कर रहे हैं साउथ इंडियन सुपरस्टार ममूटी की। ममूटी का जन्मदिन 7 सितंबर को होता है। ममूटी मलयालम और तमिल फिल्मों में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। ममूटी को कारों का बेतहाशा शौक है। उनके पास 15-20 नहीं बल्कि 369 कारों का कलेक्शन है। इसमें सस्ती से सस्ती और महंगी से महंगी कारें शामिल हैं। इतना ही नहीं, ममूटी ने कुछ साल पहले देश की पहली मारुति-800 भी खरीदने की ख्वाहिश जाहिर की थी। ममूटी ने अपनी कारों के लिए अलग से गैराज बनवाया है। ममूटी ज्यादातर खुद ही कार ड्राइव करना पसंद करते हैं। जानें कलेक्शन में हैं कौन सी कारें।


Image may contain: one or more people, people standing, car and outdoor


इसके अलावा ममूटी के कलेक्शन में टोयोटा लैंड क्रूज़र LC 200, फरारी, मर्सडीज और ऑडी के कई मॉडल, पोर्श, टोयोटा फॉर्च्यूनर, Mini Cooper S, F10 BMW 530d और 525d, E46 BMW M3, Mitsubishi Pajero Sport, फॉक्सवैगन पैसेट X2 और कई SUV's हैं। ममूटी के पास आइशर की एक कैरावैन भी है, जिसे उन्होंने मॉडिफाई कराया है। उनकी ज्यादातर कारों के नंबर में 369 जरूर होता है। आपकी जानकरी के लिए यह भी बता दें कि ममूटी साउथ में ऑडी खरीदने वाले पहले स्टार भी कहे जाते हैं। ममूटी का देश की कार यानी मारुति से खासा लगाव है। उन्होंने पहली कार भी मारुति ही खरीदी थी और उनकी 369 कारों में मारुति के तीन मॉडल आज भी हैं।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: