नयी दिल्ली। मार्वल सीरीज की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और इसी का नतीजा है कि रोज ही कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

Image result for avengers endgame images

फिल्म के पांचवे दिन का कलेक्शन आ गया है और रिलीज के पांच दिनों में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 215 करोड़ रूपए का आंकड़ा पार कर लिया है। एवेंजर्स एंडगेम की ओपनिंग 53.60 करोड़ रूपए के साथ हुई। इसके बाद दूसरे दिन इस फिल्म ने 52.20 करोड़ रूपए कमाए। तीसरे दिन 52.85 करोड़ रूपए कमाने में कामयाब रही। चौथे दिन 31.05 करोड़ और पांचवे दिन 26.10 करोड़ की कमाई हुई। कुल मिलाकर ये फिल्म 215.80 करोड़ कमा चुकी है।


इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त दीवानगी है। फिल्म 2845 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। इसके सारे शो हाउसफुल जा रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बड़े शहरों के सिनेमाघरों में ये फिल्म 24 घंटे चल रही है। रुसो ब्रदर्स ने इसे निर्देशित किया है। इसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ, क्रिस इवांस और स्कारलेट जोहानान जैसे कलाकार हैं। भारत में अब तक फिल्म की 1 मिलियन टिकट एडवांस बिक चुकी है। भारत में ऐसा पहली बार हुआ है।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: