पॉप्युलर टीवी शो 'नागिन 3' में माहिर के किरदार से सफलता का नया आयाम छूने वाले ऐक्टर पर्ल वी पुरी अब एकता कपूर के नए शो में नजर आएंगे। इस शो का नाम है 'बेपनाह प्यार'। यह शो शरद मल्होत्रा और कृतिका सेंगर के सुपरहिट शो 'कसम तेरे प्यार की' का दूसरा सीजन है। एकता कपूर ने हाल ही में इस नए टीवी शो का एक प्रोमो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। शो में पर्ल वी पुरी के ऑपोजिट अपर्णा दीक्षित होंगी। 


प्रोमो में दिखाया गया है कि शादी के बंधन में बंधा एक नया जोड़ा बर्फीली वादियों में रोमांटिक पल साथ बिता रहा है और बैकड्रॉप में 'क्या हुआ तेरा वादा' गाना चल रहा है। प्रोमो की शुरुआत में पर्ल इस गाने को अपना फेवरिट बताते हैं। इस गाने की धुन में खोए पर्ल अपर्णा के पीछे-पीछे भागते हैं, लेकिन अपर्णा यह कहते हुए पीछे हटती रहती हैं कि वह उनके हाथ नहीं आएंगी। 


लेकिन तभी अपर्णा का पैर फिसल जाता है और वह पहाड़ी से नीचे गिर जाती हैं। आखिर इसके बाद क्या होगा? प्रोमो को देखकर लग रहा है शो की कहानी 'नागिन 3' की तरह ही दर्शकों को बांधे रखेगी। यह शो कलर्स पर ही प्रसारित किया जाएगा। कहा जा रहा है 'बेपनाह प्यार' में अपर्णा दीक्षित कैमियो रोल में होंगी। मुख्य रोल तो ऐक्ट्रेस इशिता दत्ता का होगा। हालांकि अपर्णा का किरदार फिल्म की कहानी का एक अहम हिस्सा है। लेकिन इशिता का रोल क्या होगा, यह देखने के लिए प्रोमो के अगले हिस्से का इंतजार करना होगा। 


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: