बॉलिवुड में ग्लैमर का तड़का लगाने में पपराजी महत्वपूर्ण रोल अदा करते हैं। फटॉग्रफर्स ही एक जरिया हैं जिनके कारण स्टार्स की स्टाइल और उनसे जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स फैन्स तक पहुंचती हैं। हालांकि कई बार इवेंट कवर करने और फोटो लेने में पपराजी को काफी मश्किलों का सामना भी करना पड़ता है। उन्हें स्टार्स के अपडेट्स पाने के लिए लगातार उनका पीछा करना पड़ता है। 

कई बार तस्वीरें लेते हुए सिलेब्रिटीज इन फटॉग्रफर्स से भिड़ भी जाते हैं। हाल में ऐसा ही कुछ फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के साथ हुआ। दरअसल अनुराग को एक डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया था। वहां पर पपराजी को देखकर अनुराग भड़क गए। 

फटॉग्रफर्स को देखकर अनुराग ने कहा, 'आप लोग डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर क्या कर रहे हो? आपके पास और कोई काम नहीं है क्या?' जब एक फटॉग्रफर ने अनुराग को जवाब दिया कि यही उनका काम है तो अनुराग ने कहा, 'क्या ये है आपका काम? कभी खुद के बारे में सोचो कि क्या काम कर रहे हो? जिंदगी में कुछ बेहतर करने की सोचो। क्या खुद से सवाल नहीं पूछते कि क्या काम कर रहे हो?' 

इस मौके पर मौजूद एक फटॉग्रफर ने इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने अनुराग कश्यप के लिए एक मेसेज भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'अनुराग कश्यप आप हमें हमारे काम के बारे में मत बताएं। आपको कोई हक नहीं बनता किसी के प्रफेशन पर कॉमेंट करने का। ये पूरी बॉलिवुड इंडस्ट्री हमारे काम पर गर्व करती है।' 


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: