ओडिशा में बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है जोकि चक्रवात फेनी ने पहुंचाया है। कई बॉलीवुड एक्टर्स ने अपने फैंस से राहत फंड में सहयोग करने की अपील की है। वहीं, अक्षय कुमार ने भी अपना योगदान दिया है और पहल की है। 

हाल ही में उन्होंने मुख्य मंत्री रिलीफ फंड (CM Relief Fund) में दान किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार ने एक करोड़ रुपए की सहयोग राशि दी है। अक्षय कुमार ने पहली बार ऐसा काम नहीं किया है। इससे पहले भी वह कई आपदाओं के दौरान आर्थिक दान दे चुके हैं। 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार ने भारतीय सेना के लिए ‘भारत का वीर’ की शुरुआत की। इससे पहले उन्होंने केरल बाढ़ और चेन्नई बाढ़ प्रभावितों के लिए भी सहयोग किया। अक्षय कुमार ने ‘भारत का वीर’ के जरिए भारतीय सेना में शहीद हुए परिवारों के लिए 5 करोड़ रुपये का सहयोग किया है।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: