हाल में अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' के ट्रेलर लॉन्च के समय फिल्म की टीम ने यह स्वीकार किया कि यह फिल्म बिहार के 5 असली अफसरों की कहानी है जिन्होंने बिना कोई गोली चलाए भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी को पकड़ा था। फिल्म में इस आतंकी को भारत का ओसामा बताया गया है जिसने साल 2007 से साल 2013 के बीच लगभग 52 धमाकों की प्लानिंग की थी। 

जब से इस फिल्म की कहानी सामने आई है तभी से लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि राज कुमार गुप्ता की यह फिल्म किसकी कहानी है। हालांकि फिल्म के डायरेक्टर ने इस मुद्दे पर खामोशी बरती है। अब अखबार मिरर को यह पता चला है कि यह फिल्म इंडियन मुजाहिदीन के गिरफ्तार किए गए आतंकवादी यासीन भटकल को पकड़े जाने की कहानी पर आधारित है। 

साल 2013 में सरकार ने यासीन के सिर पर 3.5 करोड़ रुपये का ईनाम घोषित किया था। यह मिशन तब शुरू हुआ था जब कि आईबी के कुछ अधिकारियों को पता चला कि यासीन एक डॉक्टर के भेष में नेपाल में छिपा बैठा है। इसके बाद ही पटना आईबी के अधिकारी उसके पीछे लग गए। बताया जा रहा है कि फिल्म में अर्जुन ने रीयल लाइफ अधिकारी प्रभात कुमार का किरदार निभाया है। यासीन भटकल इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। 



మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: