एक्टिंग गुरु के तौर पर मशहूर रोशन तनेजा का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके बेटे ने शनिवार सुबह इस बात की जानकारी मीडिया को देते हुए कहा-मेरे पिता जी का शुक्रवार रात तकरीबन 9:30 बजे निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार शाम 4: 30 बजे मुंबई के सांताक्रुज वेस्ट के विद्युत शमशान गृह में किया जाएगा। रोशन अपने पीछे पत्नी मिथिका और बेटे रोहित, राहुल को छोड़कर गए हैं।

कई स्टार्स को सिखाई एक्टिंग : रोशन ने नसीरुद्दीन शाह, जया बच्चन, अनिल कपूर, शबाना आजमी जैसे स्टार्स को एक्टिंग के गुर सिखाए थे।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: