आर माधवन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वे क्लीन शेव नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ माधवन ने एक कैप्शन लिखा है, जिसमें बताया है कि मां के कहने पर ही उन्होंने दो साल बाद शेविंग की है। आर माधवन वैज्ञानिक नम्बी नारायणन पर बन रही रॉकेट्री फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसलिए उन्होंने अभी तक शेविंग नहीं की थी। 

मदर्स डे पर मां को दिया गिफ्ट : माधवन, चॉकलेटी लुक के लिए जाने जाते हैं। लेकिन माधवन पिछले दो साल से बीयर्ड लुक में ही नजर आ रहे थे, जिसकी वजह नम्बी नारायणन पर बन रही फिल्म थी। हालांकि सीनियर नम्बी नारायण का हिस्सा शूट हो चुका है। इसलिए अब उन्होंने क्लीन शेव करवा लिया है। क्योंकि इसके लिए उनकी मां भी कई बार बोल चुकी थीं। 

बिना प्रोस्थेटिक के पाया लुक : नम्बी लुक के लिए 96 किग्रा वजन बढ़ाया था। साथ ही बिना किसी प्रोस्थेटिक का सहारा लिए मैडी ने बाल और दाढ़ी भी बढ़ाई थी। हालांकि शूटिंग के बाद महज 12 दिन में ही वे वजन कम करके पहले वाले लुक में वापस आ गए थे। अब वे यंग नम्बी की कहानी शूट करने फ्रांस जा रहे हैं। रॉकेट्री तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में बन रही है। 

कौन हैं नम्बी नारायण : नम्बी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में क्रायोजेनिक्स डिपार्टमेंट इंचार्ज थे। 1994 में उन्हें जासूसी के झूठे आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। सीबीआई द्वारा 1996 में उन पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया गया और सुप्रीम कोर्ट ने 1998 में उन्हें दोषों से बरी कर दिया। 



మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: