बीटाउन में आइटम सॉन्ग्स और विवादित बयानों के लिए मशहूर राखी सावंत को हाल ही में दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार से नवाजा गया। उनकी इस उपलब्धि पर लोगों ने उन्हें बधाई दी तो कुछ ऐसे भी रहे जिन्होंने अवॉर्ड को लेकर सवाल खड़े कर दिए।

शनिवार को हुए अवॉर्ड फंक्शन में राखी सावंत को बेस्ट आइटम डांसर ऑफ बॉलिवुड के दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें अवॉर्ड मिलने की बात कई लोगों के गले नहीं उतरी। वह जब मीडिया से मिलीं तो एक रिपोर्टर ने इसे लेकर सवाल कर दिया। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिपोर्टर ने राखी से सीधे पूछा कि क्या उन्होंने यह पुरस्कार खरीदा है? इस पर राखी सावंत ने भी बेबाकी से जवाब दिया और कहा कि वह यह अवॉर्ड डिजर्व करती हैं। 
वैसे सोशल मीडिया पर भी राखी ने अपने इस अवॉर्ड और फंक्शन के दौरान की तस्वीरें शेयर की हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी यूजर्स राखी को पुरस्कार दिए जाने को लेकर दो ग्रुप में बंटते दिखे। एक ग्रुप उन्हें बधाई देता दिखा तो दूसरे ग्रुप ने अवॉर्ड को लेकर सवाल उठाए। हालांकि इस बहस के बीच राखी ने फिलहाल सोशल मीडिया पर कोई रिऐक्शन नहीं दिया है। 

बता दें कि, दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से अलग है। दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। 
 



మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: