मुंबई। ऋतिक रोशन की बड़ी फिल्म सुपर 30 विवाद में अटक गई है। फिल्म कंगना रानोट की फिल्म मेन्टल है क्या के साथ क्लैश को लेकर विवादों में फंस गई है। रितिक की फिल्म सुपर थर्टी पहले 26 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन कंगना की फिल्म की रिलीज डेट भी 26 जुलाई तय हो गई है। इस क्लैश से बचने के लिए ऋतिक ने अपने फिल्म के निर्देशकों से गुजारिश किया कि वो सुपर 30 रिलीज डेट बदल दें। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुपर 30 अब 5 सितंबर को रिलीज हो सकती है। 

कंगना की फिल्म से डरे ऋतिक
फिल्म के क्लैश को लेकर ऋतिक काफी परेशान थे। उनके लिए सुपर 30 एक बहुत ही बड़ी फिल्म है और वो किसी से भी इसकी टक्कर नहीं चाहते थे। इसलिए उन्होंने निर्देशकों से विनती की कि वो एक नई डेट तय करें। अब यह फिल्म टीचर्स डे यानी 5 सितंबर को रिलीज हो सकती है। सुपर 30 का पहला लुक भी पिछले साल 5 सितंबर को रिलीज किया गया था। ऋतिक का भी मानना है कि उनकी फिल्म टीचर पर आधारित है इसलिए फिल्म के लिए 5 सितंबर सही डेट है।   

वही ऋतिक पहले भी ये स्टेटमेंट में दे चुके हैं कि वो मेंटल है क्या के साथ क्लैश नहीं चाहते हैं। वो नहीं चाहते हैं फिल्मों टक्कर हो और किसी भी तरह का विवाद खड़ा हो।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: