सलमान खान पिछले काफी समय से अंतिम समय पर उनकी फिल्म 'भारत' छोड़ने के लिए प्रियंका चोपड़ा की आलोचना कर रहे हैं। हाल में प्रियंका पर उनके कॉमेंट के लिए वह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो गए थे। बता दें कि प्रियंका ने 'भारत' की शूटिंग शुरू होने के केवल 5 दिन पहले फिल्म करने से इनकार कर दिया था।

हाल में एक चैट शो के दौरान जब सलमान खान से प्रियंका चोपड़ा के फिल्म छोड़े जाने के बारे में पूछा गया। इस बारे में सलमान ने कहा कि प्रियंका ने 'भारत' जैसी फिल्म से पहले अपनी शादी को रखा जोकि अच्छी बात है। हालांकि इस कॉमेंट से कुछ लोग नाराज हो गए और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर ने लगे।

कटरीना को शादी कर बच्चे पैदा करने चाहिए: सलमान खान
हालांकि इस मामले पर कटरीना ने सलमान का बचाव किया है। Pकटरीन भी इसी चैट शो पर सलमान के साथ मौजूद थीं। उन्होंने कहा, 'सलमान खान जो भी कहते हैं उसे आपको मजाकिया लहजे में लेना चाहिए। मुझे लगता है कि अब यह बात सभी लोगों पता है। वह केवल मजे के लिए कुछ बोलते हैं, उनका ऐसा मतलब नहीं होता है। मैं इन बातों को कभी सीरियसली नहीं लेती हूं।

मलाइका-अर्जुन के रिलेशनशिप पर यह बोलीं प्रियंका चोपड़ा
कटरीना के अलावा इस मुद्दे पर 'भारत' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने भी उनका बचाव किया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका उनकी बहुत नजदीकी दोस्त हैं और उन्होंने इस बारे में उनसे बात की थी। अली ने कहा, 'अगर आप सलमान खान को पर्सनली जानते हैं तो आपको पता चलेगा कि वह कितने मजाकिया हैं। जैसा मजाक उन्होंने प्रियंका के बारे में किया है वैसा वह सेट पर मेरे साथ रोजाना करते हैं।'


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: