जब से प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की है तब से ऐसा एक दिन नहीं जाता है जबकि वह चर्चा में न रहती हों। प्रियंका भी सोशल मीडिया पर लगातार अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिन्हें फैन्स काफी पसंद करते हैं। मॉडलिंग के बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीतना, फिर बॉलिवुड से हॉलिवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका राजनीति में भी कदम रखना चाहती हैं।

हाल में दिए गए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा कि वह किसी दिन भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं। इससे भी आगे जाते हुए प्रियंका ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनके पति निक कभी अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ें। हालांकि प्रियंका ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि निक को राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है।

इस बीच प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अब फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह अपने कुछ हॉलिवुड प्रोजेक्ट्सम में भी बिजी हैं।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: