सलमान खान इन द‍िनों फिल्म भारत की सफलता का जश्न मना रहे हैं। लेकिन इस बीच सलमान खान के एक ट्वीट ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा द‍िया है। सलमान खान का नया ट्वीट किसी नए प्रोजेक्ट की तरफ इशारा कर रहा है।

सलमान खान ने रव‍िवार को अपनी तस्वीर शेयर की। इसके साथ ल‍िखा, कुछ नया आने जा रहा है। तस्वीर में सलमान खान एक चेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके पीछे लाइट्स नजर आ रही हैं। सलमान का एक मूविंग चेयर पर यूं बैठे रहना कई प्रोजेक्ट की तरफ इशारा कर रहा है लेकिन सबसे ज्यादा ज‍िस बात के कयास लगाए जा रहे हैं वो है ब‍िग बॉस। ब‍िग बॉस के सीजन 13 की तैयारी शुरू हो गई है। इन द‍िनों शो में शामिल होने वाले सदस्यों के सेल‍ेकशन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस बीच सलमान खान की लेटेस्ट तस्वीर ब‍िग बॉस 13 के शुरुआत की तरफ इशारा करती नजर आ रही है।

सलमान खान की तस्वीर पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए ये लिखा है, ये ब‍िग बॉस की शुरुआत है। तस्वीर में ब्लैक टीशर्ट, जींस में नजर आ रहे सलमान के हाथ का ब्रेसलेट नजर आ रहा है। अब देखना ये होगा कि सलमान खान अपने फैंस के लिए क्या नया लेकर आने जा रहे हैं। बता दें सलमान खान इन द‍िनों फिल्म भारत की सफलता से बेहद खुश हैं। फिल्म ने चार द‍िन में 122 करोड़ की कमाई की है।

फिल्म में सलमान खान के इमोशन के साथ कटरीना और सुनील ग्रोवर के किरदार को पसंद किया गया है। भारत के बाद सलमान खान दबंग 3 में ब‍िजी होने वाले हैं। इन द‍िनों फिल्म की शूट‍िंग जोरों पर है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: