बॉलीवुड स्टार्स के लिए उनके फैंस बेहद मायने रखते हैं। आखिर इन फैंस की वजह से ही वे आज स्टार हैं। कई सेलेब्स भी अपने फैंस को स्पेशल तरीके से ट्रीट करते हैं और खास फील करवाने के लिए कुछ एक्स्ट्रा करते हैं। हालांकि ये फैंस कभी-कभी दुनिया छोड़कर अपने फेवरेट स्टार्स को दुखी भी कर जाते हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के एक बहुत बड़े फैन की मौत हो गई।

फोटो जर्नलिस्ट विरल भयानी ने इस बात की जानकारी दी। दरअसल उन्होंने रणवीर के फैन जतिन दुलेरा की बॉलीवुड सेलेब्स के साथ कुछ फोटोज पोस्ट कर इस दुखद खबर के बारे में बताया. उन्होंने कैप्शन में बताया कि रणवीर सिंह के फैन जतिन दुलेरा की आकस्मिक हादसे में मौत हो गई। वे ऑफिस जाने के लिए तैयार हो रहे थे, लेकिन सांस नहीं आने की वजह से वे बाथरूम में ही गिर पड़े। जतिन एक हंसमुख टीन थे, जिसमें किसी तरह की कोई बुरी आदतें नहीं थीं। उन्होंने अपने पिता को बहुत छोटी उम्र में खो दिया था। जतिन का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में रखा गया, जिसमें उनके 700 दोस्त शामिल हुए।

जब रणवीर को इस बारे में पता चला तो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जतिन की मौत का दुख जताया। रणवीर ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देते हुए 'RIP LIL HOMIE' लिखा और साथ ही जतिन के साथ अपनी 4 फोटोज का कोलाज बनाकर अपलोड किया।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म 83 की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वे कपिल देव का किरदार निभाएंगे। ये फिल्म 1983 में भारत के वर्ल्ड कप जीतने पर आधारित है। फिल्म में कपिल देव की पत्नी के किरदार में रणवीर की रीयल लाइफ पार्टनर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ही नजर आएंगी। वे भी इसके लिए लंदन पहुंच चुकी हैं।







మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: