बॉलीवुड में इन दिनों अपने बोल्ड और हॉट फोटोशूट से काजल अग्रवाल सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है, टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक काजल ने अपने अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीता है। हाल ही में कराए गए फोटोशूट में काजल अग्रवाल बेहद खूबसूरत लग रही है। काजल अग्रवाल ने साउथ इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की और आज उन्होंने अपने अभिनय का लोहा बॉलीवुड में भी मनवा लिया है। बता दें कि साउथ की टॉप अभिनेत्रियों में काजल अग्रवाल का नाम गिना जाता है, लाखों दिलों पर राज करने वाली काजल अग्रवाल के दिल पर कौन राज करता है, इस बारे में शायद ही लोगों को पता होगा। आपको बता दें कि बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल के दिल पर कोई एक्टर नहीं बल्कि क्रिकेटर राज करता है।


Related image


आपको इस भारतीय क्रिकेटर का नाम जानकर हैरानी होगी और वह क्रिकेटर हिट मैन रोहित शर्मा हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में हुआ है। क्रिकेट और फिल्म इंडस्ट्री का रिश्ता तो काफी पुराना है। फिल्मी गलियारों में यह अब आम बात हो गयी है। 'सिंघम' की एक्ट्रेस काजल इससे पहले अपने फोटोशुट को लेकर चर्चा में थी अब अपनी पसंद को लेकर वो फिर से सुर्खियों में छायी हुई है। आपको बता दें कि काजल की पहली फिल्म एक तेलगु फिल्म थी जिसका नाम 'लक्ष्मी कल्याणम' था। हिंदी सिनेमा में काजल ने 'क्यूँ! हो गया ना' से शुरुआत की जसके बाद उन्होंने सिंघम, स्पेशल 26 और दो लफ्जो की कहानी जैसी फिल्मों से अपना सिक्का बॉलीवुड में चलाया। आज बॉलीवुड में भी इनके लखों दीवाने बन चुके है।


काजल का दिल भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा पर आया है, उन्हें रोहित की बैटिंग और स्टाइल दोनों बेहद पसंद हैं। रोहित शर्मा एक बेहतरीन खिलाड़ी है जिनकी दुनिया फैन है और अब इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार काजल का नाम भी जुड़ गया है। इससे पहले भी कई अदाकाराएं क्रिकेटर की फैन रह चुकी और कई एक्ट्रेस की शादी भी इनसे हुई है। अभी हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की है। जब भी काजल का नाम आता है तो फिल्म 'मगधीरा' का नाम आपकी जुबान पर अपने आप ही आ जाता है। दरअसल 'मगधीरा' काजल अग्रवाल के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म में काजल का अभिनय सराहनीय था और बात करें बॉलीवुड की तो सिंघम से उनकी पहचान बॉलीवुड में बनी। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन थे जिनके साथ वह रोमांस करती नजर आयी थी।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: