हर साल की तरह इस साल भी Father's Day, 16 जून को मनाया जाएगा, बाकी सभी त्योहारों की तरह इस दिन को भी सेलिब्रेट किया जाता है। वैसे तो हम सभी अपनी जिंदगी में पिता की अहमियत बहुत अच्छे से जानते है पर इस दिन को हम सभी उन्हीं के लिए मनाते है। पिता शब्द ही अपने आप में बहुत बड़ा है, पिता वो है जो हमारे जिंदगी की नींव रखता है, पिता वो है जो हमें मुश्किलों से लड़ना सिखाता है, पिता वो है कभी हमारे सामने कमजोर नहीं पड़ता है। जहां माँ हमें ममता देती है तो वहीं पिता हमें हिम्मत देता है जिंदगी में आगे बढ़ने की। वैसे तो हर दिन माता पिता का ही होता है लेकिन आजकल अलग अलग डे सेलिब्रेट होने लगे है। 16 जून को फादर्स डे और इसका उत्साह बॉलीवुड में खूब देखने को मिलता है। सारा बॉलीवुड धूमधाम से फादर्स डे मनाता है, सारे सितारें अपने पिता के साथ तस्वीरें शेयर करते है उनके लिए कुछ खास करते है, केक काटते है गिफ्ट देते है। बॉलीवुड में ऐसी बहुत सी अदाकारा हैं जिनके पिता भारतीय सेना में रहे है, तो ऐसी ही कुछ पांच बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में हम आपको बताएंगे।


1. गुल पनाग -ल पनाग ने अपने दमदार अभिनय से अपनी जगह बॉलीवुड में बनाई है। गुल पनाग के पिता का नाम हर चरणजीत सिंह पनाग है, जो भारतीय सेना का एक अहम हिस्सा रह चुकें है। बता दें कि चरणजीत सिंह पनाग लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर थे। 2003 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली गुल पनाग की पहली फिल्म 'धुप' से की और 2006 में 'डोर' फिल्म में भी नजर आयी है। गुल पनाग 2014 लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इन्हें चंड़ीगढ़ से प्रत्याशी घोषित किया था। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में भी गुल पनाग नजर आयीं।


2. ऐश्वर्या राय - बॉलीवुड की विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता भी भारतीय सेना में थे। ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता का नाम कृष्णाराज राय है जो सेना में बायोलॉजिस्ट रह चुके हैं। ऐश्वर्या राय की ख़ूबसूरती की पूरी दुनिया दीवानी है। 1994 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने वाली ऐश्वर्या राय आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। लंबी बीमारी के चलते ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णाराज राय का निधन 18 मार्च 2017 को हुआ था।


3. प्रियंका चोपड़ा - बोल्ड अंदाज में रहने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी इस कड़ी में शामिल है। प्रियंका चोपड़ा के पिता भारतीय सेना में फिज़िशियन रहे हैं। प्रियंका के पिता का नाम डॉ अशोक चोपड़ा है। डॉ अशोक चोपड़ा का निधन साल 2013 में हुआ था। मिस वर्ल्ड रह चुकीं प्रियंका का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह जिंदगी के पांच सबक सिखाती नजर आ रही है। बता दें  कि पिछले साल ही प्रियंका ने निक जोनस से शादी की और फिलहाल प्रियंका अपनी ससुराल में है।


4. अनुष्का शर्मा - 2008 में बॉलीवुड में एंट्री करने वाली अनुष्का शर्मा अब बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है। रब ने बना दी जोड़ी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का के पिता भी भारतीय सेना में थे, वह सेना में कर्नल पद से रिटायर हो चुके हैं। अनुष्का के पिता का नाम अजय कुमार शर्मा है। अनुष्का शर्मा के परिवार में उनके पिता के आलावा उनके बड़े भाई करनेश शर्मा मर्चेंट नेवी में रह चुके हैं। पिछले साल ही अनुष्का और विराट कोहली शादी के बंधन में बध चुके हैं। 


5. निमरत कौर - बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर भी आर्मी परिवार से है। निमरत कौर के पिता भूपिंदर सिंह  इंडियन आर्मी में मेजर के पद पर थे। बता दें कि निमरत के पिता की हत्या की गयी थी। 1994 में निमरत के पिता को आतंकवादियों ने अगवा कर उनकी हत्या कर दी थी। निमरत अनुराग कश्यप की फिल्म पेड्ड्लर्स और उसके बाद लांचबॉक्स में इरफ़ान ख़ान के साथ नजर आयी ।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: