भारत-पाकिस्तान मैच से पहले आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर देश से हमेशा के लिए भेद-भाव मिटाने का संदेश दिया। आयुष्मान खुराना ने आर्टिकल 15 के प्रोमो को शेयर करते हुए इस ओर ध्यान दिलाया कि आज देश कैसे एकजुट है और कितनी खूबसूरती से संविधान का आर्टिकल 15 देश पर लागू होता है। यह  साबित करता है कि हम सभी भारतीय हैं और हर तरह के भेदभाव से परे हैं। 



शेयर किया फिल्म का खास प्रोमो
आयुष्मान खुराना ने आर्टिकल 15 के प्रोमो के जरिए इस बात पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि आज देश कैसे एकजुट है और कितनी खूबसूरती से, संविधान का आर्टिकल 15 देश पर लागू होता है। जो साबित करता है, कि हम सभी हर तरह के भेदभाव से परे हैं और ये बताते हैं कि हम भारतीय हैं।




देश में फैले भेदभाव को मिटाती है फिल्म
आयुष्मान की आने वाली फिल्म आर्टिकल 15 पर आधारित है। संविधान में ये आर्टिकल जाति, धर्म और लिंग के आधार पर भेदभाव को रोकता है। फिल्म इसी भेदभाव और संविधान के इस आर्टिकल को नजरअंदाज करने पर आधारित है। कहानी तीन नाबालिग लड़कियों के बलात्कार और हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। आयुष्मान इसमें जांच अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।



28 जून रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में ईशा तलवार, एम नासर, मनोज पाहवा, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी हैं। अनुभव सिन्हा और ज़ी स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन भी अनुभव सिन्हा ने ही किया है। यह 28 जून 2019 को रिलीज होगी।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: